{"_id":"63a6c6801e6fd74e8b766685","slug":"mp-news-policeman-created-ruckus-after-drinking-alcohol-in-harda-sp-said-lost-mental-balance-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरदा में पुलिसकर्मी ने शराब पीकर किया हंगामा, एसपी ने कहा- हादसे के बाद मानसिक संतुलन खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरदा में पुलिसकर्मी ने शराब पीकर किया हंगामा, एसपी ने कहा- हादसे के बाद मानसिक संतुलन खोया
Sat, 24 Dec 2022 03:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Dec 2022 03:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के हरदा में एक पुलिसकर्मी ने शराब पीकर हंगामा किया। रेलवे स्टेशन के बाहर उसने नशे में वर्दी तक उतार दी। एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
हरदा में आरक्षक के हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरक्षक रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में धुत दिख रहा है। हरदा एसपी मनीष अग्रवाल ने वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। एसपी का कहना है कि कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
विज्ञापन
हरदा पुलिसलाइन में पदस्थ आरक्षक का नाम सुशील मांडवी बताया जा रहा है। मामला शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के पास का है। शाम पांच बजे के करीब मांडवी एक अन्य के साथ नशे में धुत था। दूसरे युवक के उकसाने पर मांडवी ने अपनी वर्दी तक उतार दी। यह देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और वीडियो बनाने लगी। सुशील को वारंट लेकर टिमरनी थाना भेजा गया था, लेकिन वह टिमरनी थाना नहीं पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
हरदा में पुलिसकर्मी ने शराब पीकर किया हंगामा, एसपी ने कहा- हादसे के बाद मानसिक संतुलन खोया #MPNews #HardaNews #Harda #MadhyaPradesh @drnarottammisra @DGP_MP https://t.co/yl7LwQp7kt pic.twitter.com/H1n2MVQhEI
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) December 24, 2022
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आरक्षक जमीन पर लोट लगा रहा है तो कभी बेंच पर बैठा है। उसका साथी उसे वर्दी का सम्मान करने की बात कहता है तो वह वर्दी उतारकर फेंक देता है। हरदा के एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि आरक्षक का मानसिक संतुलन सही नहीं है। हालांकि, नशे में हंगामा करने की वजह से उसे सस्पेंड किया गया है।
हरदा एसपी के मुताबिक मांडवी दो साल पहले छीपाबड़ पुलिस थाने में पदस्थ था। उस समय इसका एक्सीडेंट हुआ था। इसका उपचार भोपाल और नर्मदापुरम के अस्पताल में हुआ। इसके बाद वह मानसिक संतुलन खो बैठा है। खुद पुलिस अधीक्षक ने भी इसकी काउंसलिंग की। इसका भी फायदा नहीं हुआ। वर्दी पहनकर शराब के नशे में धुत नजर आने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर मेडिकल कराया गया। शराब का नशा होने की पुष्टि हुई है। इस कारण आरक्षक को सस्पेंड किया गया।
