फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda Police paid homage to the martyrs on Police Memorial Day

एमपी: हरदा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए; परिजनों का किया सम्मान

Wed, 21 Oct 2026 08:07 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 08:07 PM IST
सार

हरदा पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी शशांक ने कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े। अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Harda Police paid homage to the martyrs on Police Memorial Day
154 वीर पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन हरदा में कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुमार सत्यम और पुलिस अधीक्षक शशांक सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। इनमें मध्यप्रदेश के 9 और अन्य राज्यों के 145 पुलिसकर्मी शामिल हैं। नामों के वाचन के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

पुलिस स्मृति परेड दल का नेतृत्व सूबेदार उमेश ठाकुर ने किया। इस दौरान पुलिस डॉग स्क्वॉड ने भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  इंदौर में 25.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार, दशहरा-दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी


हॉट स्प्रिंग की घटना की याद में मनाया जाता है स्मृति दिवस
पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र बलों के हमले में देश के 10 पुलिस जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं वीर जवानों की स्मृति में और देश की सुरक्षा एवं नागरिकों की रक्षा के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते, डीएसपी महिला सुरक्षा अरुणा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रोशन लाल भारती, सिविल लाइन थाना प्रभारी एसके तिवारी, यातायात प्रभारी वर्षा गौर सहित पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed