फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda Blast: CM took stock of incident site, said such concrete action will be taken that people will remember

Harda Blast: सीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले ऐसी ठोस कार्रवाई होगी कि लोग याद रखेंगे

Wed, 07 Feb 2024 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हरदा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जो टीम हमने गठित की है वह जो रिकमेंड करेगी, वह ठोस कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई ऐसी होगी कि ये लोग हमेशा याद रखेंगे।

विज्ञापन
Harda Blast: CM took stock of incident site, said such concrete action will be taken that people will remember
सीएम मोहन यादव ने घायलों से कुशलक्षेम पूछी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार हुए हादसे के बाद अब नेताओं के सियासी दौरों का क्रम शुरू हो चुका है। बुधवार सुबह जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तो वहीं दोपहर बाद प्रदेश के मुखिया मोहन यादव भी घायलों के हाल-चाल जानने हरदा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का हवाई दौरा कर जिला अस्पताल में घायलों के कुशलकिक्षेम जाना, तो वहीं इसके बाद वे घटनास्थल पर किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य को देखने गए। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने इस हादसे के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


अपने दौरे के अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे हरदा में कल जो हादसा हुआ था उसके घायलों से मिलने आए हुए थे, और घायलों की जो सबसे बड़ी संख्या भोपाल में थी उनसे वे कल रात में भोपाल में भी मिले थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही कल उनकी जानकारी में आया और कैबिनेट की जानकारी में आया था, वैसे ही उन्होंने तुरंत मंत्री उदय प्रताप सिंह को घटनास्थल के लिए रवाना किया था। यह एक तरीके से गंभीर हादसा भी है, इसलिए उन्हें लगा कि उन्हें स्वयं भी यहां जाना चाहिए। इसलिए वह यहां आए हैं। यहां घायलों से मिलने के बाद और उनको शासन की जो भी यथायोग्य मदद है वह की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम बोले, कार्रवाई ऐसी होगी लोग याद रखेंगे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम कोशिश कर रहे हैं की जो मृतकों के परिवार हैं, उनमें से कुछ से वे ऊपर अस्पताल में मिले थे, और अभी कुछ के परिवारों में बैठने भी जाएंगे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जो टीम हमने गठित की है वह जो रिकमेंड करेगी, वह ठोस कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई ऐसी होगी कि ये लोग हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed