फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda Blast After explosive accident now debris is spewing gunpowder

Harda Blast: विस्फोटक हादसे के बाद अब मलबा उगल रहा बारूद, 24 ड्रम भरकर सुतली बम बरामद

Sat, 10 Feb 2024 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 08:05 PM IST
सार

बीते दिन शुक्रवार को भी शहर के सुनसान क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के पास से करीब 75 बोरियां भरकर सुतली बम बरामद हुए थे। इसके बाद लगातार तीसरे दिन शनिवार को 24 ड्रम भरकर सुतली बम बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Harda Blast After explosive accident now debris is spewing gunpowder
सुतली बम बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद से ही लगातार जिले में सुतली बम का जखीरा मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह भी ब्लास्ट की जगह से करीब 16 पानी के ड्रम भरकर सुतली बम बरामद हुए हैं, जिसके बाद शाम तक आठ ड्रम भरकर सुतली बम और बरामद हुए।

विज्ञापन


इस तरह कुल 24 ड्रम भरकर अब तक मलबे से सुतली बम बरामद हुए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार बारूद का यह जखीरा पटाखा फैक्ट्री के मलबे के नीचे दबे तहखाने से मिला है। वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले मलबे में से सुतली बम चुनवा कर उन्हें पानी के ड्रामों में भरवाया है।
विज्ञापन




लगातार तीसरे दिन मिला सुतली बम का जखीरा
बता दें कि इसके पहले गुरुवार को जिले के सिराली क्षेत्र से एक नहर के पास कचरा गाड़ी में भरकर फेंके गए करीब 10 क्विंटल सुतली बम बरामद हुए थे। वहीं, शुक्रवार को भी शहर के सुनसान क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के पास से करीब 75 बोरियां भरकर सुतली बम बरामद हुए थे। इसके बाद लगातार तीसरे दिन शनिवार को 24 ड्रम भरकर सुतली बम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास फैले सुतली बम को करवाया है इकट्ठा
वहीं, इस मामले में जब स्थानीय अधिकारी से सुबह के समय पूछा गया था कि पटाखा फैक्ट्री के मलबे में 16 ड्रम सुतली बम मिले हैं, तब उन्होंने कहा कि ऐसा है नहीं। हम लोगों ने जो सर्वे टीम बनाई थी और जो घटनास्थल है, उसके आसपास कुछ सुतली बम टाइप का जो फैला हुआ था, उसको हमने इकट्ठा करवा कर पानी के ड्रम में भरवाया है। उसे हमने पानी में डुबाके रखा है, जिनकी संख्या 16 ड्रम है।


कलेक्टर साहब के निर्देश पर करेंगे डिस्पोज
हालांकि, जब उनसे पूछा गया था कि क्या यह ड्रम मलबे में भरे हुए ही मिले थे, तब उन्होंने कहा कि मलबा तो अलग था। लेकिन उसके आसपास जो फैला हुआ था कहीं खेत में या आसपास में उसको हमने बिनवा-बिनवा के सभी को इकट्टा करके ड्रम में भरवा के पानी में डुबोया है। जिन्हें आगे बम स्क्वॉयड या फॉरेंसिक विभाग जैसा भी न्यायिक दंडाधिकारी कलेक्टर साहब की तरफ से निर्देश मिलेंगे, उसे डिस्पोज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed