फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Death toll in Harda firecracker factory blast reaches 12

Harda Blast Update: मौत का आंकड़ा हुआ 12, पास के मकान में मिला महिला का क्षत विक्षत शव, 2 शवों की पहचान नहीं

Thu, 08 Feb 2024 01:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Feb 2024 01:41 PM IST
सार

Harda Blast: मध्यप्रदेश के हरदा में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट और आगजनी की घटना के तीसरे दिन गुरुवार सुबह पास के ही एक मकान से महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला के इस शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन टीम इसकी जांच करने में जुट गयी हैं और शव का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Death toll in Harda firecracker factory blast reaches 12
हरदा पटाखा फैक्टरी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मंगलवार को हुए हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य अगले दिन तक जारी था। इसी बीच गुरुवार को फैक्टरी के पास के मकान में मिले महिला के शव को मिलाकर मौतों का आंकड़ा 12 हो गया है। हरदा के सिविल सर्जन मनीष शर्मा ने बताया कि एक और बॉडी मिलने के बाद मरने वालों को संख्या 12 हो गई है। इनमें से 10 शवों कि शिनाख्त हो चुकी है तो वहीं दो की पहचान होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


फैक्टरी तत्काल प्रभाव से सील
बता दें कि हरदा जिले में संचालित हो रही सभी 12 पटाखा फैक्ट्रियों को फिलहाल तय मापदंडों के अनुरूप न होने और प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर बन्द कर दिया गया है। इन 12 फैक्ट्रियों में से ग्राम पीपलपानी तहसील सिराली की 2, ग्राम कुंजरगांव तहसील हंडिया की 3, ग्राम हंडिया की 1, ग्राम बैरागढ़ तहसील हरदा की 4, ग्राम रहटाखुर्द तहसील हरदा की और ग्राम दूधकच्छ तहसील हरदा की पटाखा फैक्ट्रियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed