फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda: 13-Foot, 45-Kg Python Found in Farm; Rescued by Expert and Safely Released Into the Forest

हरदा: खेत में पानी दे रहे युवक के उड़े होश, सामने आया 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 27 Oct 2026 11:27 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

चरखेड़ा के पास एक खेत में करीब 13 फीट लंबा और 45 किलो वजनी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग की मदद से उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Harda: 13-Foot, 45-Kg Python Found in Farm; Rescued by Expert and Safely Released Into the Forest
खेत में मिला विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में फोरलेन मार्ग पर चरखेड़ा के पास एक खेत में करीब 12 से 13 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में पानी देने का काम कर रहे युवक ने अचानक अजगर को देखा तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने तत्काल सर्पमित्र दिनेश चंदेल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग की मदद से उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखेड़ा के पास गणेश भैया रायखेड़ा के खेत में मंगलवार को पानी देने का काम चल रहा था। इसी दौरान खेत में काम कर रहे मनीष नामक युवक की नजर अचानक एक विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर की लंबाई करीब 12 से 13 फीट और वजन लगभग 45 किलो बताया गया। इतने बड़े अजगर को देखकर युवक घबरा गया और उसने बिना कोई जोखिम उठाए सर्पमित्र दिनेश चंदेल को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दिनेश चंदेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अजगर से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी और सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद वन विभाग की मदद से उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद खेत में काम कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र दिनेश चंदेल जिले में सांपों और अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए सक्रिय रहते हैं। उनका कहना है कि आबादी या खेतों में वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed