फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Har Ghar Tiranga: CM Shivraj launch the 'Har Ghar Tiranga' campaign, aiming to hoist 1.50 crore tricolors

Har Ghar Tiranga: शिवराज ने जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराया, हर घर तिरंगा अभियान का किया आगाज

Sat, 13 Aug 2022 01:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 Aug 2022 01:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जनता से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: CM Shivraj launch the 'Har Ghar Tiranga' campaign, aiming to hoist 1.50 crore tricolors
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराकर मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन



देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया है। दो दिन पहले उन्होंने बच्चों की क्लास ली। बड़े तालाब में क्रूज में बैठकर बड़े तालाब में तिरंगा फहराया। इंदौर में तिरंगा रैली में भाग लिया। मध्यप्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुछ दिन पहले बड़ी झील में तिरंगा फहराकर लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने सुबह सीएम हाउस में नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इसके बाद वल्लभ भवन में धार की कारम बांध की वस्तु स्थिति वीडियों क्रांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से ली। यहां से सीएम जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा फराया। उन्होंने इस अवसर पर आम जनता से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने अपने अपने घर, दुकान पर तिरंगा लगाने की अपील की। धार के कारम बांध की स्थिति पर नजर रखने के लिए सीएम ने अपने गृह ग्राम जैत में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री वल्लभ भवन से धार के बांध के राहत कार्यों और वस्तुस्थिति की अधिकारियों से जानकारी लेते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed