{"_id":"636b55e0397e825add254968","slug":"youths-together-beat-up-a-minor-student-in-gwalior-forcibly-intoxicated-with-cigarette-and-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: युवकों ने मिलकर नाबालिग छात्र को पीटा, जबरदस्ती सिगरेट और गांजे का नशा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: युवकों ने मिलकर नाबालिग छात्र को पीटा, जबरदस्ती सिगरेट और गांजे का नशा कराया
Wed, 09 Nov 2022 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:55 PM IST
सार
ग्वालियर के किले में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र से मारपीट करने और उससे जबरन नशा कराने का मामला सामने आया है। नाबालिग को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक किले के ऊपर नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करते और जबरदस्ती उसे सिगरेट और गांजे का नशा कराते नजर आ रहे हैं। आरोपी युवकों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र ने इस मामले में अपने परिजनों को सूचना दी थी। पीड़ित छात्र के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और छात्र के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वीडियो और शिकायती आवेदन पर थाना पड़ाव पुलिस को निर्देशित किया है कि तत्काल पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि आखिर युवकों ने छात्र के साथ मारपीट क्यों की, जबकि पीड़ित छात्र का कहना है कि आरोपी युवक जब उसे पीट रहे थे तो उनका कहना था की तूने स्कूल में लड़की से छेड़छाड़ की है, जबकि पीड़ित छात्र दो माह से स्कूल ही नहीं गया। इस मामले को लेकर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया का कहना है कि वीडियो में जो पीड़ित छात्र दिखाई दे रहा है उसके द्वारा शिकायत की गई है वीडियो के आधार पर इन बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।