{"_id":"63c3c1c233d2fb721702574d","slug":"young-man-sets-fire-new-bike-in-front-of-bike-agency-in-gwalior-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: युवक ने बीच चौराहे पर एजेंसी के सामने नई बाइक में लगाई आग, मची भगदड़, डीलर के रवैये से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: युवक ने बीच चौराहे पर एजेंसी के सामने नई बाइक में लगाई आग, मची भगदड़, डीलर के रवैये से था नाराज
Sun, 15 Jan 2023 02:35 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 15 Jan 2023 02:35 PM IST
सार
बताया गया कि युवक ने नई बाइक खरीदी थी और उसके शॉक अब्सोर्बर (Shock Absorber) में आवाज आ रही थी। बाइक की सर्विस एजेंसी वाले उसकी समस्या को हल नहीं कर पा रहे थे। इससे नाराज युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
young man burnt new bike
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने एजेंसी के सामने ही बीच चौराहे पर अपनी नई बाइक में आग लगा दी। इसके चलते सड़क पर दोनों तरफ ट्रैफिक थम गया। बाइक को जलता देख राहगीर भयभीत हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस बात का डर था कि अगर बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया तो तबाही मच सकती है। लेकिन पूरी बाइक जलकर राख हो गई। वहीं, बाइक में आग लगाने के बाद युवक अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
एजेंसी के काम से नाराज था युवक
बताया गया कि युवक ने नई बाइक खरीदी थी और उसके शॉक अब्सोर्बर (Shock Absorber) में आवाज आ रही थी। बाइक की सर्विस एजेंसी वाले उसकी समस्या को हल नहीं कर पा रहे थे। इससे नाराज युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही खरीदी थी बाइक
संजीव खान नामक युवक ने चार पांच दिन पहले ही सिटी सेंटर स्थिति एक एजेंसी से नई बाइक खरीदी थी। लेेकिन इस बाइक के शॉक अब्सोर्बर में से आवाज आ रही थी। वह कई बार एजेंसी पर आकर समस्या बता चुका था। लेकिन एजेंसी के इंजीनियर व कर्मचारी उसकी समस्या का समाधान ही नहीं कर पाए। शनिवार दोपहर युवक बाइक लेकर एक बार फिर एजेंसी पहुंचा। लेकिन कर्मचारियों ने उसकी समस्या का समाधान नहीं किया। इससे गुस्से में आकर संजीव खान ने अपनी बाइक को एजेंसी से बाहर लाया और सामने चौराहे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद संजीव खान अपने साथी के साथ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची, फायर ब्रिगेड नहीं
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन लोगों में डर पैदा हो गया कि कहीं टैंक न फट जाए। इसलिए लोग आसपास छिपते हुए नजर आए। लोगाें ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन कुछ कदमों की दूरी पर फायर ब्रिगेड स्टेशन होने के बाद भी दमकल वाहन नहीं आ सका। लोगों ने ही प्रयास करके आग पर काबू पाया, तब लोगों की जान में जान आई। हालांकि, बाइक तब तक पूरी तरह जल चुकी थी।
