फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Woman drank poison in Inderganj police station after high voltage drama in Gwalior

Gwalior: हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में महिला ने पिया जहर; पुलिस कर्मियों के उड़े होश, जानें पूरा मामला

Wed, 24 May 2023 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 May 2023 04:06 PM IST
सार

इंदरगंज सर्किल के सीएसपी विजय भदोरिया ने बताया कि देर रात थाने में महिला द्वारा जहर पीने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिर उसकी शिकायत पर आरोपी वकील पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Woman drank poison in Inderganj police station after high voltage drama in Gwalior
महिला ने थाने में पिया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के इंदरगंज थाना पुलिस में सुनवाई न होने पर एक महिला ने टीआई के चैंबर में जहर पी लिया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में महिला को जेएएच के आइसीयू में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने देर रात आरोपी वकील पर दुष्कर्म और उसके साथियों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इंदरगंज सर्किल के सीएसपी विजय भदोरिया ने बताया कि पीड़ित महिला मकोड़ा टेकनपुर की रहने वाली है। उसका एडवोकेट के साथ अफेयर है, जिसको लेकर वह हर बार उनकी शिकायत लेकर आई और मांग की कि उसका नीरज से विवाह कराया जाए। पुलिस ने हर बार उससे शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, जिस पर वह कभी तैयार नहीं हुई। बीते रोज तो उसने शिकायत न करने के लिए लिखित में भी दिया। फिर अचानक मंगलवार की रात वह 12 बजे आ गई और टीआइ के चैंबर में पहुंचकर कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है, वह जहर खा रही है। बातों ही बातों में महिला ने जहर पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले बताया था कि उसका विवाह टेकनपुर में हुआ था। फिर वह अधिवक्ता के संपर्क में आ गई तो अफेयर चालू हो गया। नीरज उसे बहला-फुसलाकर ग्वालियर लेकर आया और यहां पर आकर रखने लगा। अब शादी के लिए बोल रही हूं तो वह शादी नहीं कर रहा है। सोमवार और रविवार को भी महिला थाने में शिकायत करने पहुंची थी। देर रात थाने में महिला द्वारा जहर पीने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिर उसकी शिकायत पर आरोपी वकील पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Woman drank poison Inderganj police station after high voltage drama in Gwalior
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed