फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Uncle raped niece in Gwalior, also made obscene photos and videos of the victim, case registered

Gwalior: मामा ने भांजी से किया बलात्कार, पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, मामला दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 02:42 PM IST
सार

ग्वालियर में एक मामा ने अपनी ही भांजी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो भी बनाएं और घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Uncle raped niece in Gwalior, also made obscene photos and videos of the victim, case registered
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्वालियर में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने अपनी ही भांजी का रेप किया। दुष्कर्म के बाद मामा ने भांजी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मुरैना का रहने वाला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसका मामा घर पर आया था। उस दौरान उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। मामा ने पीड़िता से पानी मांगा और जैसे ही वह घर के अंदर पानी लेने पहुंची तब मामा ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। रेप के बाद पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। घटना के बाद आरोपी मामा ने पीड़िता को किसी को घटना के बारे में बताने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के दो दिन बाद आरोपी मामा ने पीड़िता के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो भेजें तो वह बुरी तरह डर गई और उसके बाद इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। उसके बाद माता-पिता और पीड़िता जनक गंज थाने में पहुंची, जहां आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जनक गंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed