फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Two youths including landlord son raped a 3 year old innocent girl, case registered

Gwalior News: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे सहित दो युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 12:43 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 12:43 PM IST
सार

Gwalior: बताया जा रहा है कि युवकों ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को कार में ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घटना के बारे में घर ना बताने की बात बच्ची से कही और मौके से लाकर घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Two youths including landlord son raped a 3 year old innocent girl, case registered
दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ग्वालियर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मकान मालिक के लड़के द्वारा अपने किराएदार की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बता दें कि दो युवकों ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को कार में ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घटना के बारे में घर न बताने की बात बच्ची से कही और मौके से लाकर घर छोड़ दिया। बच्ची ने आकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़ित बच्ची को लेकर माता-पिता सिटी थाना डबरा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: आदिवासियों को कमेटी से हटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, नोटिस जारी कर मांगा जवाब    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डबरा जितेंद्र नागाइच, सीएसपी किरण अहिरवार और महिला थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन को बुलाया। अधिकारियों ने बच्ची और उसकी मां के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed