फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Two people assaulted the Joint Commissioner

Gwalior: दो लोगों ने जॉइंट कमिश्नर के साथ की मारपीट, कार टच होने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 02:57 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में लैंड रिकॉर्ड के जॉइंट कमिश्नर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर अपनी कार बैक कर रहे थे, तभी वहां एक युवक की कार से उनकी कार टच हो गई। इससे नाराज युवक ने पहले उन्हें थप्पड़ मारा और फिर रॉड से उनकी पिटाई कर डाली। मारपीट में अफसर के ट्रैक सूट का अपर फट गया। जब आरोपी को पता चला कि जिससे उन्होंने मारपीट की है वे अधिकारी हैं तो युवक और युवती दोनों फौरन वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two people assaulted the Joint Commissioner
पीड़ित जॉइंट कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरी घटना शहर के गश्त का ताजिया इलाके की है। बताया जा रहा है कि अधिकारी अखिलेश जैन परिवार के साथ प्रवचन सुनकर घर लौट रहे थे। सराफा स्कूल के पास आरोपी युवक-युवती ने अपनी कार बीच सड़क पर लगा रखी थी। ड्राइविंग सीट पर युवती थी। इस कार के आगे अधिकारी की कार पार्क थी।

विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बैक करते समय उनकी कार आरोपी की कार से टच हो गई। आरोपी युवक कार से नीचे उतरा और उनसे से झगड़ा करने लगा। बाद में युवती भी आ गई। अधिकारी को बचाने आए प्रदीप पांडे, उनके भाई गजानंद पांडे और भतीजे वैभव से भी आरोपियों ने मारपीट की। उन्हें भी चोट आई हैं। मारपीट करने के बाद आरोपी युवती को बैठाकर कार से भाग निकला। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed