{"_id":"631aa643e815fa7c9d1601e2","slug":"the-youth-attempted-self-immolation-in-front-of-gwalior-municipal-corporation-read-more-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: नगर निगम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, तीन माह से वेतन न मिलने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: नगर निगम के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, तीन माह से वेतन न मिलने से था परेशान
Fri, 09 Sep 2022 08:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:05 AM IST
सार
गुरुवार को ग्वालियर नगर निगम के बाहर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वेतन न मिलने से परेशान होकर युवक ने ये कदम उठाया था।
विज्ञापन
युवक ने आत्मदाह की कोशिश की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के बाल भवन के पास एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिस वक्त युवक ने आत्मदाह की कोशिश की उसके कुछ वक्त बाद बाल भवन में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की बैठक होने वाली थी। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार युवक पड़ाव थाना इलाके में संचालित एक होटल में काम करता है। उसे बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला, जिसके चलते वह परेशान था और उसने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पहचान अंगद सिंह के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि युवक पड़ाव थाने में कई बार शिकायत करने के लिए चक्कर लगा रहा था, हाल ही में उसे पता चला कि बाल भवन में प्रभारी मंत्री पहुंचने वाले हैं तो युवक ज्वलनशील पदार्थ लेकर बाल भवन तक पहुंच गया और आत्मदाह की कोशिश की।
एडिशनल एसपी मर्गाखी डेका का कहना है कि फिलहाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक जहां काम करता था, उन लोगों से पूछताछ की जा रही है कि ऐसे हालात कैसे बने कि युवक को आत्महत्या का प्रयास करने के लिए मजबूर होना पड़ा।