फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The High Court handed over the investigation of 35 suspected nursing colleges of Gwalior to the CBI.

MP News: नर्सिंग कॉलेज मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट ने 35 संदिग्ध कॉलेज की जांच सीबीआई को सौंपी

Mon, 09 Jan 2023 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 07:02 PM IST
सार

भिंड के हरिओम ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया था कि अंचल में नर्सिंग कालेजों को नियम विरुद्ध मान्यता दी गई है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार को लताड़ लगाई और उनके जवाब पर असंतोष जताते हुए ग्वालियर चंबल अंचल के 35 नर्सिंग कॉलेज की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
The High Court handed over the investigation of 35 suspected nursing colleges of Gwalior to the CBI.
MP High Court Gwalior bench - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने सोमवार को बड़ा आदेश दिया है। इसके मुताबिक ग्वालियर-चंबल में मौजूद 35 नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई करेगी। 16 जनवरी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को भी कहा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2021 में भिंड के हरिओम ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया था कि अंचल में नर्सिंग कालेजों को नियम विरुद्ध मान्यता दी गई है। उनके पास न अस्पताल हैं, न बेड की व्यवस्था है। कॉलेज सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे हैं, ऐसे में इनकी मान्यता निरस्त की जाए। इस पर नर्सिंग काउंसिल की ओर से तर्क दिया गया कि पिछले व वर्तमान सत्र में 271 कालेजों को मान्यता दी गई है। मान्यता देने से पहले पूरे नियमों को परखा गया था। 
विज्ञापन


अभिभाषक उमेश बोहरे ने बताया कि हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार को लताड़ लगाई और उनके जवाब पर असंतोष जताते हुए ग्वालियर चंबल अंचल के 35 नर्सिंग कॉलेज की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए। सीबीआई को इन नर्सिंग कॉलेजों की जांच करने के बाद अपनी स्टेटस रिपोर्ट 16 जनवरी को हाईकोर्ट की डबल बेंच में पेश करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed