{"_id":"634adeb92e725a24174df5df","slug":"the-girl-from-lucknow-who-came-to-visit-the-palace-fell-on-the-younger-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सिंधिया के बेटे पर फिदा हुई युवती, महल की कमेंट बुक में लिखा- युवराज मुझे कॉल करिए, नंबर लिख रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सिंधिया के बेटे पर फिदा हुई युवती, महल की कमेंट बुक में लिखा- युवराज मुझे कॉल करिए, नंबर लिख रही हूं
Sat, 15 Oct 2022 09:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 09:56 PM IST
सार
लखनऊ की रहने वाली निशा सिंह ग्वालियर में जयविलास पैलेस घूमने पहुंची थी। उसने महल की कमेंट बुक में अपने दिल की बात लिख दी। उसने लिखा कि महाआर्यमनजी जब भी आप महल आएं और कमेंट बुक पढ़ें तो प्लीज मुझे एक बार कॉल जरूर करें, मैं नंबर लिखकर जा रही हूं।
विज्ञापन
सिंधिया राजघराने का महल जय विलास पैलेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया घराने का महल इन दिनों काफी चर्चा में है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी महल में आ रहे हैं, वहीं शनिवार को अलग ही कारण से महल चर्चा में रहा। दरअसल महल घूमने आई युवती सिंधिया घराने के युवराज पर फिदा हो गई और महल की कमेंट बुक में दिल की बात लिख दी।
बता दें कि लखनऊ की रहने वाली निशा सिंह ग्वालियर में जयविलास पैलेस घूमने पहुंची थी। उसने यहां की भव्यता देखी, राजघराने के बारे में जाना तो उसे सिंधिया घराने के युवराज की लाइफ स्टाइल का पता चला। रॉयल महल में रहने का ख्वाब देखने वाली निशा सिंह ने महल की कमेंट बुक में अपने दिल की बात लिख दी। उसने लिखा कि महाआर्यमनजी जब भी आप महल आएं और कमेंट बुक पढ़ें तो प्लीज मुझे एक बार कॉल जरूर करें, मैं नंबर लिखकर जा रही हूं। निशा ने आगे लिखा कि मैं आपके लिए हज़ार लड़कियां रानी बनना चाहेंगी, मुझे भी अपनी रानी बना लीजिए।
निशा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं घूमने आई थी, मैं सिर्फ 45 कमरे ही देख पाई। सुंदरता और भव्यता अद्भुत है। मैंने महाआर्यमन के बारे में भी जानकारी गूगल की है। मैं उनसे मिलना चाहती हैं। निशा ने कहा कि अगर महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने का मौका मिला तो वो उनसे गुजारिश करेंगी कि मुझे एक बार उनके बेटे से मिलवा दीजिए। रॉयल ट्रीटमेंट का आनंद दिलवा दीजिए, एक दिन के लिए रॉयल किचन से खाना और रॉयल रूम में रहने दीजिए। इस बारे में अभी तक सिंधिया परिवार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
जयविलास पैलेस महल है बहुत शानदार
ग्वालियर में सिंधिया राजघराने का यह महल जय विलास पैलेस के नाम से जाना जाता है। इसकी भव्यता और सुंदरता के चर्चे हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बता दें कि जयविलास पैलेस 1874 में बनाया गया था, 400 कमरे वाला यह पैलेस पूरी तरह व्हाइट है और 12 लाख वर्ग फीट में बना है। जब ये पैलेस बना था तब इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये थी। जो वर्तमान में 4000 करोड़ से भी ज्यादा है। जयविलास पैलेस में रायल दरबार की छत से 140 सालों से 3500 किलो के दो झूमर लटके हुए हैं।

सिंधिया के बेटे पर फिदा हुई युवती, महल की कमेंट बुक में लिखा- युवराज मुझे कॉल करिए, नंबर लिख रही हूंhttps://t.co/4RGwIUuSra#gwalior #jaivilaspalace #scindia #mahaarymanscindia #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/NIhXXgn186
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) October 15, 2022