फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The first match was played between Chambal Gharial and Gwalior Cheetah

Gwalior News: रोचक रहा एमपीएल का पहला मुकाबला, चंबल घड़ियाल ने ग्वालियर चीता को 18 रन से हराया

Sat, 14 Jun 2025 08:44 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

ग्वालियर में MPL (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) का शुभारंभ WWE रेसलर द ग्रेट खली ने किया। शुभारंभ आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ हुआ है। गुरुवार रात पहला मुकाबला चंबल घड़ियाल और ग्वालियर चीता के बीच खेला गया।

विज्ञापन
The first match was played between Chambal Gharial and Gwalior Cheetah
पहला चंबल और ग्वालियर के बीच हुआ

विस्तार

ग्वालियर में MPL (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) का शुभारंभ डबल्यूडबल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने किया। शुभारंभ आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ हुआ है। गुरुवार रात पहला मुकाबला चंबल घड़ियाल और ग्वालियर चीता के बीच खेला गया। शुभारंभ के बाद दोनों टीमों के बीच टॉस किया गया। इसमें चंबल टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


पहले मैच में चंबल घड़ियाल ने ग्वालियर चीता को 18 रन से हराया दिया। आर्यन पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्वालियर चीता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। चंबल घड़ियाल ने 3 विकेट पर 208 रन का लक्ष्य दिया था।ग्वालियर चीता 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। वहीं शुक्रवार शाम बुंदेलखंड रॉयल लॉइन और भोपाल लेपर्ड के बीच खेला गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबल की टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और केवल 24 रन के स्कोर पर ही उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद अंकुश सिंह ने धुंआधार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और आतिशी अर्धशतक लगा दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अंकुश ने केवल 27 गेंदों में 60 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली। दूसरे छोर से कप्तान शुभम शर्मा संभलकर खेल रहे थे। शुभम ने 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। हरप्रीत ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बना दिए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। इन तीनों के शानदार योगदान के दम पर चंबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 208 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैसे खाओ और कैसे खिलाओ का बताया जाएगा तरीका, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर यह क्या बोल गए दिग्विजय

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्वालियर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उन्होंने भी 17 के स्कोर पर ही सूरज यादव का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पार्थ चौधरी और विकास शर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी पनपी। इस साझेदारी की बदौलत ग्वालियर ने पावरप्ले में 64 रन बनाए। दोनों के बीच केवल 39 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत ग्वालियर ने नौ ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। हालांकि 26 रन के अंतराल में छह विकेट गंवाकर ग्वालियर मुश्किलों में फंस गई। पार्थ चौधरी ने 31 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल रहे, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

स्टेडियम में सुरक्षा-व्यवस्था पर खासा जोर दिया गया है। विशेषकर फाइनल के लिए। इसके लिए बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। जीडीसीए ने भी तैयारी की है। दर्शकों के लिए खानपान को कंसेशन स्टॉल लगाए। जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने बताया कि इस साल एमपीएल इंदौर में होना था, पर ऑपरेशन सिंदूर के चलते आईपीएल देरी से समाप्त हुआ। इस कारण ग्वालियर शिफ्ट किया।
 

पहला चंबल और ग्वालियर के बीच हुआ

पहला चंबल और ग्वालियर के बीच हुआ

 

पहला चंबल और ग्वालियर के बीच हुआ

द ग्रेट खली ने किया स्पर्धा का शुभारंभ


जबलपुर रॉयल लॉयंस और भोपाल लेपर्ड्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द
जबलपुर रॉयल लॉयंस और भोपाल लेपर्ड्स के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हो गया। मैच की शुरुआत में ग्वालियर में मौसम गर्म और उमस भरा था और बारिश के कोई संकेत नहीं थे। दोनों टीमें टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थीं और इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहती थीं। जबलपुर के कप्तान सारांश जैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और टीम को पहली सफलता पहली पारी के चौथे ओवर में मिल गई।

ये भी पढ़ें-  ग्वालियर में तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

पहला विकट गिरने के बाद भोपाल लेपर्ड्स ने पावरप्ले का अधिकतम उपयोग करते हुए रन रेट बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन पारी के छठे ओवर में टीम को दो और झटके लगे। यह दोनों विकेट जबलपुर रॉयल लॉयंस के बाएं हाथ के स्पिनर रितेश शाक्य ने अपने नाम किए, जो टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी साबित हुए। शाक्य ने कुल तीन विकेट झटके, जिनमें भोपाल टीम के संभावित गेम चेंजर अनिकेत वर्मा का विकेट भी शामिल था। वहीं कप्तान सारांश जैन ने पारी की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज यश दुबे का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। जबकि राहुल बाथम और पंकज पटेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

बारिश के खलल डालने से पहले भोपाल की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। हालांकि मुकाबला बिना नतीजे के ही समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, लेकिन जबलपुर की टीम ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। जबलपुर की अनुशासित गेंदबाज़ी और तीखी फील्डिंग ने खेल रुकने से पहले दर्शकों को खूब उत्साहित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed