{"_id":"684c382ef79b8aa49f0b0fbc","slug":"the-wall-of-a-house-collapsed-due-to-a-strong-storm-in-gwalior-three-people-died-on-the-spot-two-people-were-seriously-injured-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3056424-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल
Fri, 13 Jun 2025 08:41 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:41 PM IST
सार
ग्वालियर के बहोड़ापुर में तेज आंधी के चलते मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। दीवार सिंगल ईंटों से बनी थी, जो आंधी नहीं झेल पाई। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। बीते 24 घंटे से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज आंधी की वजह से शुक्रवार को एक मकान की दीवार गिरने से आठ लोग मलबे में दब गए। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिजली चोरी को लेकर आमने-सामने चली गोलियां, पथराव में टूटे होटल के शीशे
विज्ञापन
हादसा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी के पास हुआ। शहर में शाम के वक्त अचानक आंधी चली, जिसमें मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से आठ लोग इस मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। उसके बाद प्रशासन के अधिकारियों और नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड के अमले ने पहुंचकर घायलों और मृतकों को बाहर निकालकर जेएएच हॉस्पिटल भिजवाया। हादसे में जावेद, इजरायल, मफरत नाम के लोगों की मौत हो गई। जिस मकान की दीवार गिरी, उस मकान मालिक का नाम महेंद्र सिंह बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में घायल हुए माहिर नाम के युवक का जेएएच हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। थाना बहोड़ापुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दलित युवक के साथ तीन लोगों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर सिंगल ईंटों की बड़ी दीवार खड़ी हुई थी। इसके कारण वह आंधी को नहीं झेल पाई और भरभरा कर गिर पड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीलाल चंदवानी का कहना है कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज आंधी आ रही है। इसके कारण अलग-अलग जगह बारिश भी देखने को मिल रही है। इस तेज आंधी से कई जगह घटनाएं सामने आई हैं।
