{"_id":"65801037dccbde316c09f82b","slug":"the-car-ran-over-a-bike-rider-crossing-the-road-after-filling-petrol-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Accident News: पेट्रोल भरवाकर रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को रौंदकर भागी कार, घटना CCTV में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Accident News: पेट्रोल भरवाकर रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को रौंदकर भागी कार, घटना CCTV में हुई कैद
Mon, 18 Dec 2023 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:56 PM IST
सार
Gwalior Accident News: ग्वालियर में एक हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। इसमें पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर रोड पार कर रहे एक बाइक को तेज गति से आ रही कार रौंदते हुए भाग निकली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हिट एंड रन की यह पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इसी फुटेज के सहारे कार नंबर के जरिये आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को रौंदकर भागी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना ग्वालियर से झांसी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर सिथौली के पास घटित हुई। बताया गया कि मृतक पप्पू खान सिथौली पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद जब रोड क्रॉस कर रहा था तभी अचानक तेज गति से आई कार ने उसमें टक्कर मा दी।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद वह और दुगनी गति से कार दौड़ाते हुए भाग निकला। जब तक अन्य राहगीर दौड़कर गंभीर रूप से घायल के नजदीक पहुंचे तब तक उंसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लोगों ने झांसी रोड थाने को सूचना दी। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त पप्पू खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच भिजवा दिया है।
विज्ञापन
कार मालिक का किया जा रहा पता
वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें यह पूरी घटना कैद हुई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर कार के नंबर के जरिये कार मालिक और चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
