{"_id":"682c6ec6428c8d5b970f6d0a","slug":"the-accused-of-the-famous-gwalior-murder-case-committed-suicide-in-jail-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2969689-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर के चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या, ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर के चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या, ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित
Tue, 20 May 2025 08:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 08:05 PM IST
सार
डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का जुलाई 2023 में जिंदा जलाकर कत्ल कर दिया गया था। उसका जला हुआ शरीर कलेक्ट्रेट के सामने वाले जंगल में मिला था। इसी मामले में शिवम जेल में बंद है। दो पहल ही उसकी जमानत कोर्ट से खारिज हुई थी।
विज्ञापन
शिवम जादौन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड के आरोपी शिवम जादौन ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई और पिता के साथ चिराग शिवहरे हत्याकांड में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद था। बीती रात बंद पड़ी डबल स्टोरी बैरक के पीछे शिवम ने अपनी साफ़ी को फाड़ कर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब शिवम जादौन अपनी बैरक में नहीं मिला। उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद जेल के प्रहरी को शिवम जादौन आखंड क्षेत्र में फंदे पर लटका मिला। वहीं जेल अधीक्षक ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- ट्रांसफर से टूटे जस्टिस रमण, फेयरवेल में बोले ईश्वर नहीं भूलता, उन्हें दुःख उठाना पड़ेगा
बताया जा रहा है कि डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का जुलाई 2023 में जिंदा जलाकर कत्ल कर दिया गया था। उसका जला हुआ शरीर कलेक्ट्रेट के सामने वाले जंगल में मिला था। इस मामले में युवती सहित शिवम और उसके भाई और पिता को भी नामजद किया गया था। युवती की जमानत हो चुकी है। दो दिन पहले ही शिवम जादौन की जमानत कोर्ट से खारिज हुई थी। पता चला है कि उसका चिराग शिवहरे कत्ल को लेकर अपने ही भाई से विवाद था। वह अपने भाई से इस कत्ल को लेकर नाराज था। संभावना जताई जा रही है कि अवसाद और अपराध बोध के कारण शिवम ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शिवम जादौन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जयारोग्य अस्पताल के लिए भेज दिया है। वहीं इस आत्महत्या को लेकर ज्यूडीशियल जांच की जाएगी।