फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tantrik cheated student of lakhs to get success in love affair

MP News: प्रेम प्रसंग में सफलता पाने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को लाखों से ठगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

MP News: ग्वालियर में एक पीड़ित मेडिकल स्टूडेंट के परिवार वालों ने तांत्रिक की जमकर मारपीट कर दी। तांत्रिक उसे जादू टोने का डर दिखा कर छात्रा से 1 लाख 1 हजार रुपए ऐंठ चुका था। तांत्रिक ने प्रेम प्रसंग में सफलता पाने के लिए पहले कुछ रुपए लिए, फिर उसके बाद ऊंट की बाली देने के नाम पर और रुपये मांग रहा था। 

विज्ञापन
Tantrik cheated student of lakhs to get success in love affair
तांत्रिक ने छात्रा को लाखों से ठगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर की थाटीपुर निवासी एक पीड़ित छात्रा मेडिकल स्टूडेंट है। छात्र ने बताया कि कॉलेज जाते वक्त एक बाबा का विजिटिंग कार्ड उसे मिला था, जिसमें लिखा था कि तंत्र-मंत्र के सम्राट सभी गुरुओं के महागुरु सुल्तान जी सम्राट से किसी भी जटिल समस्या या फिर प्रेम प्रसंग को लेकर उनसे मिले और समस्या का समाधान 100% गारंटी के साथ होगा।

विज्ञापन


छात्रा ने इस विजिटिंग कार्ड को देख अपने प्रेम को पाने के लिए उस बाबा से संपर्क किया। बाबा ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर विश्वास दिलाने के लिए जादू टोना दिखाया। जिसे देख छात्रा को उस पर विश्वास हो गया और उसने अपने प्रेम को पाने के लिए उससे बात की तो तांत्रिक ने उसमें सफलता पाने के लिए कुछ जादू टोने की क्रिया करना बताया और कहा कि इसमें कुछ पैसे का खर्चा आएगा।
विज्ञापन


छात्रा पैसे देने को तैयार हो गई तो बाबा ने अपना तांत्रिक क्रिया करना शुरू कर दिया। दूसरे दिन छात्रा को बाबा ने फोन कर बताया कि उसके इस कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है और उसमें कुछ और पैसे देना पड़ेंगे। जिसे लेकर छात्रा ने उसे कुछ और पैसे दे दिए। इस तरह तांत्रिक बाबा उसे बेवकूफ बनाकर 1 लाख 1 हजार रुपए ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने और पैसे की मांग की
तांत्रिक बाबा ने छात्रा को फिर अपने दफ्तर बुलाया और वहां एक तांत्रिक मटकी सामने रखकर जादू टोना करने लगा। मटकी अपने आप हिलने लगी बाबा ने कहां भूत-प्रेत की शक्तियां इस मटकी में आ गई है। तुम्हारा काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इन शक्तियों की जो मांग रहेगी उसे पूरा करना होगा। तभी तांत्रिक ने कहा कि जादुई शक्तियां ऊंट की बाली चाहती है और उसकी बलि देने के लिए आपको 85 हजार रुपए इसके साथ ही कसाई को 3 हजार रुपए अलग से देना होंगे। जब छात्रा ने इतने पैसे देने से इनकार किया तो उसने कहा कि जादू शक्तियां मटकी में आ चुकी है अगर काम पूरा नहीं हुआ तो जादुई शक्तियां बाहर निकाल कर मुझे या तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देगी, जिसे सुन छात्रा डर गई और उसने पैसों की व्यवस्था करने के लिए अपने चाचा को फोन कर उधार पैसे मांगे तब चाचा ने होशियारी दिखाते हुए भतीजी से बातचीत कर समझाया और पूरी बात को समझा।


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इसके बाद तांत्रिक को पड़ाव थाना क्षेत्र के फूल बाग गुरुद्वारा के पास पैसे लेने के लिए बुलाया, जैसे ही तांत्रिक पैसे लेने छात्रा के पास आया तो पुलिस के साथ मौजूद चाचा और उसका परिवार तांत्रिक पर टूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने अपने कब्जे में तांत्रिक को लेते हुए थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने फरियादी छात्रा की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक से पूछताछ शुरू कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed