फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Son-in-law beaten to death in Gwalior, boy and girl had eloped and married three months ago

Gwalior News: लव मैरिज की सजा मौत, घर से भागकर की थी शादी, दामाद को पीट- पीटकर मार डाला

Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

ग्वालियर में प्रेम विवाह करने वाले युवक की ससुराल पक्ष ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव में पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने 12 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Son-in-law beaten to death in Gwalior, boy and girl had eloped and married three months ago
अपनी पत्नी के साथ मृतक ओमप्रकाश।

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ससुराल वालों ने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ससुराल वाले उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के भितरवार के ग्राम हरसी निवासी ओमप्रकाश बाथम ने छह महीने पहले शिवानी झा से कोर्ट मैरिज की थी। वह डबरा में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। ओमप्रकाश अपनी पत्नी शिवानी के साथ माता-पिता से मिलने आया था। जब इस बात का पता ससुराल पक्ष के लोगों को चला, तो वे ओमप्रकाश के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई ओमप्रकाश की पत्नी भी हमले में घायल हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ओमप्रकाश की पत्नी शिवानी की शिकायत पर उस समय चार लोगों- द्वारिका प्रसाद झा, राजू झा, उमा ओझा और संदीप शर्मा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को बताया शराबी: इस दावे में कितनी सच्चाई, क्या कहते हैं आंकड़े?


रक्षाबंधन पर भी की थी मारपीट
बताया कि रक्षाबंधन पर भी दोनों गांव आए थे। तब भी परिवार वालों ने उनके साथ  मारपीट की थी, दोनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। ओमप्रकाश बाथम और शिवानी झा अलग-अलग जातियों से होने के कारण लड़की के परिजन इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। 

ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?

2023 में घर से भागे थे
ओमप्रकाश और शिवानी साल 2023 में घर से भाग गए थे। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद, उसके ओमप्रकाश के साथ रहने की इच्छा जताने पर उसे सुपुर्द कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान वे कभी मंगरौनी, कभी नरवर तो कभी उत्तर प्रदेश में रहे। जनवरी 2025 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और डबरा में रहने लगे।
 

मृतक के फोटो

 

  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed