फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Software engineer return from britain infected 35 peoples in gwalior

ग्वालियर: ब्रिटेन से लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 35 लोगों को संक्रमित कर दिया

Thu, 31 Dec 2020 07:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 31 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Software engineer return from britain infected 35 peoples in gwalior
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दहशत काफी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल, ग्वालियर का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुछ समय पहले ही ब्रिटेन से लौटा था, जो अब कोरोना संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में आने से 35 और लोग भी संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद ग्वालियर के विनय नगर के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर-4 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहते हैं। वह कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटे हैं। इसके बाद उनके पिता कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जांच की गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के संपर्क में आने से महाराज बाड़ा स्थित हौजरी दुकान के सेल्समैन समेत 35 लोग को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनके पिता को मुरार के सी-ब्लॉक में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली भेजा गया यूके रिटर्न का सैंपल

गौरतलब है कि कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते इस वक्त यूके से लौटने वाले लोगों पर खासी नजर रखी जा रही है। ऐसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लगेगा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर नए स्ट्रेन से संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन

लोगों में बढ़ी दहशत

बता दें कि विजय नगर में एक साथ 35 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन से कुछ और लोग ग्वालियर आए हैं, जिनके नाम जल्द पता लगने की उम्मीद है। इसके बाद उनके सैंपल भी दिल्ली भेजे जाएंगे। उधर, कोरोना संक्रमण के चलते बिरला नगर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा (58) और झांसी के रामगढ़ में रहने वाले कैलाश अग्रवाल (60) की मौत हो गई। ग्वालियर में अब तक कोरोना संक्रमण से 288 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार 229 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed