{"_id":"682c139498d1f1aba40b922e","slug":"smugglers-are-selling-ganja-by-packing-it-in-packets-of-pan-masala-in-luxury-cars-two-smugglers-were-caught-with-ganja-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2969278-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पान मसाले में छुपाकर लग्जरी कारों से गांजा सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पान मसाले में छुपाकर लग्जरी कारों से गांजा सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 20 May 2025 03:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:21 PM IST
सार
ग्वालियर इलाके में अचानक गांजा की तस्करी बढ़ गई है। तस्कर पुलिस को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे गांजा को पान मसाले के पैकेट में छुपा कर ले जा रहे हैं और लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर इलाके में अचानक गांजा तस्करी बढ़ गई है। तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे पुलिस को चकमा देने के लिए पान मसाला के पैकेट में गांजा छुपाते हैं और महंगी कारों का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रात में स्विफ्ट कार से पान मसाला के पैकेट में गांजा छुपाकर सप्लाई करने निकले थे। लेकिन पुलिस को एक मुखबिर से सही सूचना मिली और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर इन्हें पकड़ लिया।
अपराधियों के पास से 8 किलो 100 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल और उनकी स्विफ्ट कार बरामद हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस ने फूटी कॉलोनी के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए चेकिंग पॉइंट लगाया था। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार में दो लोग बैठे मिले। जब पुलिस ने उनका नाम और पता पूछा तो कार चला रहे व्यक्ति ने बताया कि वह डबरा का है और दूसरा भितरवार, ग्वालियर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: भाजयुमो नेता कपिल गोयल गिरफ्तार, 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
पुलिस को कार में एक कपड़े का बैग मिला जिस पर "विमल पान मसाला" लिखा था। बैग खोलकर जांच करने पर उसमें चार पैकेट गांजा मिले जिनका वजन 8 किलो 100 ग्राम था। इसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और करीब 9 लाख रुपये से ज्यादा का सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पान मसाला सप्लाई की आड़ में गांजा तस्करी करते थे। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है।