फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Scindia's taunt on Rahul Gandhi's new look, said- What look of Congress is left after seeing the results

MP: राहुल गांधी पर सिंधिया का तंज, कहा- तीन राज्यों के नतीजों को देखकर कांग्रेस का कौन सा लुक बाकी है

Fri, 03 Mar 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:08 AM IST
सार

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के विदेश में जाते ही बदले हुए लुक पर निशाना साधते हुए कहा कि लुक और परिचय की बात में नहीं करूंगा। मैं यही कहूंगा कि तीन राज्यों में जो चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, उससे कांग्रेस का क्या लुक बाकी है।

विज्ञापन
Scindia's taunt on Rahul Gandhi's new look, said- What look of Congress is left after seeing the results
राहुल के नए लुक पर सिंधिया का निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के विदेश में जाते ही बदले हुए लुक पर निशाना साधते हुए कहा कि लुक और परिचय की बात में नहीं करूंगा। मैं यही कहूंगा कि तीन राज्यों में जो चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, उससे कांग्रेस का क्या लुक बाकी है। सिंधिया ने शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया, वहीं उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। राज्य सरकार के बजट को भी सिंधिया ने जनता के हित में बताया है।
विज्ञापन


ग्वालियर के जलालपुर हाईवे पर बन रहे आईएसबीटी का जायजा लिया। महाराज बाड़े पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग पेडस्ट्रियन जोन के साथ गोरखी के डिजिटल म्यूजियम का निरीक्षण करने के साथ ही आर्ट्स एंड क्राफ्ट सेंटर बनाने की योजना के बारे में जानकारी दी। सिंधिया ने हाल ही में बंद हुई सौ साल पुरानी शासकीय प्रेस का भी निरीक्षण किया। सिंधिया ने खासतौर पर प्रेस की ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेज कर रखने में अपनी रुचि जाहिर की। सिंधिया ने खुद सौ साल पुरानी पंचिंग मशीन का डिस्क्रिप्शन दिया, उन्होंने शासकीय प्रेस में रखी सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी मशीनों का म्यूजियम बनाने की बात कही। वहीं, उन्होंने शासकीय प्रेस के ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण के विषय में जानकारी दी, सिंधिया ने थीम रोड के निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण और प्रोजेक्ट में देरी के चलते नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बजट पर सिंधिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक लाख दो हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर 250 सीएम राइज स्कूल और 50 मेडिकल कॉलेज का प्रावधान इस बजट में है, अटल एक्सप्रेस वे के जरिए नर्मदा के किनारे लॉजिस्टिक हब बनेगा। कृषि के क्षेत्र में भी बजट के आवंटन में बढ़ोतरी हुई है, किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये और दो हजार करोड़ रुपये फसल बीमा योजना के लिए रखा गया है, चार हजार नागरिकों से पूछ कर ये बजट बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed