{"_id":"65be247f38cfa8bb2c0e41db","slug":"scindia-gave-statement-on-gangrape-of-tribal-minor-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप का मामला, सिंधिया बोले- जिन्होंने घिनौनी हरकत की, उन्हें सख्त सजा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप का मामला, सिंधिया बोले- जिन्होंने घिनौनी हरकत की, उन्हें सख्त सजा मिले
Sat, 03 Feb 2024 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:03 PM IST
सार
MP News: भंवरपुर में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी ये घिनौनी हरकत की है, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भंवरपुर में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप की घटना को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह घिनौनी हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग ऐसी हरकत करना तो दूर करने की सोचे भी, ऐसा दंड दिया जाए कि वह इस तरह की घटना के बारे में कभी मन में भी ख्याल ना ला पाए।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के भंवरपुर गांव में आदिवासी नाबालिग के साथ चार आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। आदिवासी परिवार ने भंवरपुर गांव छोड़ दिया है। पुलिस ने कहा है कि उनके लिए वहां रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
