फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Saurabh Sharma Case Former Union Minister Arun Yadav again asked questions to government

Saurabh Sharma: अरुण यादव ने सरकार से पूछे 10 सवाल, 'सौरभ को कौन दे रहा संरक्षण, किसके दवाब में हुई नियुक्ति'

Sat, 18 Jan 2025 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के पास से करोड़ों की संपत्ति जब्त हुई है। इस पर पूर्व मंत्री अरुण यादव ने सरकार से 10 सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने 20 दिन पहले भी सरकार से सवाल पूछे थे, जिनके जवाब सरकार की ओर से आज तक नहीं दिए गए।

विज्ञापन
Saurabh Sharma Case Former Union Minister Arun Yadav again asked questions to government
अरुण यादव और सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन घोटाला और सौरभ शर्मा मामले को लेकर कांग्रेस लगातार मध्यप्रदेश सरकार पर हमलावर है। दो दिन पहले उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को जीतू पटवारी ने एक नोट शीट का पेज शेयर करते हुए पूछा था कि सौरभ समर्थक कब संन्यास लेंगे और अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस मामले पर सरकार से 10 सवाल किए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने सौरभ शर्मा और परिवहन घोटाले से जुड़े मामले में सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि घोटाले में मिले 54 किलो सोने, करोड़ों रुपये नकद और बेनामी संपत्ति के मामले में एक महीने के बाद भी कोई बड़ी कार्रवाई सामने नजर नहीं आ रही है। मैंने 20 दिन पहले भी सरकार से कुछ सवाल पूछे थे, जिनके जवाब आज तक नहीं मिले और जांच पर सवाल बरकरार है। अब मैं फिर 10 सवाल सरकार से पूछ रहा हूं।

विज्ञापन
  • सौरभ शर्मा की परिवहन विभाग में हुई अवैध अनुकंपा नियुक्ति को लेकर विभिन्न तरह का प्रमाण सामने आ रहे हैं! यह भी सच है कि यह अवैध नियुक्ति तत्कालीन परिवहन मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुई थी, उन्होंने अपने एक बयान (सार्वजनिक हुई वीडियो क्लिपिंग) में स्वीकार किया है कि यह नियुक्ति अवैध थी, अब भूपेंद्र सिंह जी को वह सच्चाई भी उजागर करना चाहिए कि इस अवैध नियुक्ति को उन्होंने किसके दबाव में की और उन पर किस मौजूदा उप मुख्यमंत्री पद पर काबिज नेता ने दबाव बनाकर इस आदेश को जारी करवाया था?

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पूर्व परिवहन मंत्री जब बता रहे हैं कि सरगना कौन है तो अभी तक सरकार उसके नाम का खुलासा क्यों नहीं कर रही है? क्या सरकार को गद्दारों का दबाव है?

  • सौरभ शर्मा का अभी तक कोई भी जांच एजेंसी पता क्यों नहीं लगा पाई है कि आखिर वो कहां है? 

  • क्या जांच एजेंसियों ने जांच पर अघोषित ब्रेक लगा दिया है, क्योंकि अभी तक कोई भी ठोस जानकारी किसी के पास भी नहीं है?

  • सौरभ शर्मा के यहां से मिली डायरी को अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? क्या किसी का दबाव जांच एजेंसियों पर है?

  • सौरभ शर्मा की विभागीय जांच कौन कर रहा है? अगर नहीं हो रही तो किसके दबाव में नहीं हो रही?

  • परिवहन विभाग में एक ही रैंक के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग पद पर क्यों बिठाया? क्या एक की सेटिंग सीधे दिल्ली से थी?

  • तीन एजेंसियों ने छापेमार कार्रवाई की, लेकिन सबके संपत्ति के आंकड़े अलग-अलग क्यों? क्या कोई जांच एजेंसी सौरभ शर्मा को बचाने का कुप्रयास कर रही है?

  • जब सौरभ शर्मा की शिकायत ईओडब्लू में हुई थी, तब जांच में उसे क्लीन चिट किसके दबाव में दी गई थी?

  • वो कौन राजनेता एवं अफसर है, जो सौरभ शर्मा को संरक्षण दे रहे थे? उनके नामों का खुलासा कब होगा? क्या उन्हीं नेताओं एवं अफसरों से सौरभ शर्मा को जान का खतरा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed