फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Sand mafia set fire to the tent in datia madhya pradesh trying to burn the sleeping workers alive

नापाक हरकत: रेत माफिया ने लगाई तंबू में आग, सो रहे कर्मचारियों को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 09 Mar 2021 02:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sand mafia set fire to the tent in datia madhya pradesh trying to burn the sleeping workers alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रेत माफिया की नापाक हरकत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया ने कंपनी के कर्मचारियों के तंबू में उस वक्त आग लगा दी, जब वे सो रहे थे। तपिश की वजह से कर्मचारियों की आंख खुल गई और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोराघाट क्षेत्र में कोटरा गांव के बाहर लगे नाके की है। मुरैना निवासी कंपनी के कर्मचारी दिनेश सिंह सिकरवार ने बताया कि बड़ौनकलां से रेत निकालने के लिए कोटरा गांव के बाहर उनका नाका लगा है। इसी नाके पर तंबू लगाया गया था, जिसमें रात के वक्त कंपनी के कर्मचारी आराम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच के भतीजे से हुआ विवाद

दिनेश ने बताया कि रविवार शाम कोटरा सरपंच तहसीलदार सिंह के भतीजे और एक अन्य व्यक्ति ने सिंध नदी से अवैध तरीके से रेत भर ली थी। कर्मचारियों ने उन्हें नाके पर रोका तो सरपंच का भतीजा बहस करने लगा। उस दौरान उसने रॉयल्टी की रसीद कटवा ली, लेकिन कर्मचारियों को जलाकर मार डालने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन

सोमवार तड़के लगी तंबू में आग

कर्मचारियों ने बताया कि रविवार (7 मार्च) रात को कंपनी के कर्मचारी मुरैना निवासी मोहित सिकरवार और अभिषेक जादौन कोटरा गांव के बाहर बने तंबू में सो रहे थे। सोमवार तड़के अचानक तंबू में आग लग गई। इस घटना में दोनों कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि, उनका सारा सामान व रुपये जलकर खाक हो गए। कर्मचारियों ने शक जताया कि सरपंच के भतीजे ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed