फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Priyanka Gandhi Rally Gwalior will hold public meeting in Scindia stronghold Gwalior Congress preparations

Priyanka Gandhi Rally Gwalior: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, रैली की तैयारियों में

Tue, 04 Jul 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 07:09 PM IST
सार

Priyanka Gandhi Rally Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने ठोस रणनीति बनाई है। अब ग्वालियर में प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रियंका गांधी की रैली व कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यहां के दौरे शुरू कर दिए हैं। प्रियंका गांधी की रैली में एक लाख लोग जुटाने की तैयारी कांग्रेस नेता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Rally Gwalior will hold public meeting in Scindia stronghold Gwalior Congress preparations
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल सियासत का केंद्र बिंदु बन चुका है। अंचल में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम बड़ी दिग्गज नेताओं का आना शुरू हो गया है। इस महीने प्रियंका गांधी भी ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर आ रही हैं। मंगलवार को ग्वालियर में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रियंका गांधी की दौरे को लेकर तैयारी करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण यादव राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी शिव भाटिया सहित तमाम बड़े कांग्रेस के नेता यहां पर आए हुए हैं। सबसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि संभवत 22 जुलाई को प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर आने वाली हैं। इस दौरान ग्वालियर चंबल अंचल के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसको लेकर सभी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सभी वरिष्ठ नेताओं को आदरणीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। इसी को लेकर सभी वरिष्ठ नेतृत्व अलग-अलग संभागों में अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करने में जुटे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सिंधिया के गढ़ में कोई एक्शन प्लान नहीं है। पहले भी सिंधिया जी का यहां कुछ नहीं था और अभी भी कुछ नहीं है। सिंधिया जी की अब क्या स्थिति है, उनसे जाकर पूछिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक के जो नतीजे आए हैं, उसे स्पष्ट है कि देश की जनता अब धीरे-धीरे बीजेपी और पीएम मोदी और अमित शाह से ऊब चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी शिव भाटिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी को लेकर यहां की जनता काफी उत्साह में है। दोनों हाथ खोल कर उनका स्वागत करेगी। मध्यप्रदेश की जनता इस समय शिवराज सरकार से पूरी तरह ग्रसित है। इसके साथ ही सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में विशेष रणनीति बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए रणनीति बनाने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि सबको पता है कि उनकी इस समय बीजेपी में क्या हालात है। जयचंद और मीर जाफरो की स्थिति क्या होती है, यह तो इतिहास बताता है।


गौरतलब है कि ग्वालियर में कांग्रेस के तमाम बड़े दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तमाम बड़े कांग्रेसी नेता यहां पर एकजुट हुए हैं और रणनीति जुटा रहे हैं बताया अभी जा रहा है कि प्रियंका गांधी की आम सभा में लगभग एक लाख से अधिक की संख्या में भीड़ जुटाने का दावा किया है। संभवत 22 जुलाई को प्रियंका गांधी का दौरा बताया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अभी दौरे को लेकर समय निश्चित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed