{"_id":"633aa6008c382e67b65f544a","slug":"preparing-for-ca-student-murdered-in-gwalior-shiv-temple-blood-soaked-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CA की तैयारी कर रहे छात्र की मंदिर में हत्या, शिवलिंग के पास खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CA की तैयारी कर रहे छात्र की मंदिर में हत्या, शिवलिंग के पास खून से लथपथ मिली लाश
Mon, 03 Oct 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
ग्वालियर में एक शिव मंदिर में सीए की छात्र की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र सुबह मंदिर गया था, अज्ञात हत्यारे ने मंदिर में ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मंदिर में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के एक शिवमंदिर में सोमवार को सीए की तैयारी कर रहे एक छात्र की अज्ञात आरोपी ने बेरहमी से हत्या कर दी। लाश को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसे ही छात्र भगवान के आगे सिर झुका रहा होगा किसी ने पीछे से काफी तेजी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मंदिर में शिवलिंग के पास युवक की लाश खून से सनी मिली, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिंक साइंस एक्सपर्ट की टीम भी मामले की जांच कर रही है।
घटना गोल पहाड़िया पुलिस चौकी के ठीक सामने शिव मंदिर की है। मृतक इसी क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शहर के गोल पहाड़िया तिघरा रोड निवासी रिंकू उर्फ अमर रजक (26) पुत्र रामबाबू रजक CA (चार्टट अकाउंटेंट) की तैयारी कर रहा था। वह सोमवार सुबह 6:30 बजे घर के पास ही पुराने शिव मंदिर में पूजा करने के गया था। इसी मंदिर में उसकी लाश खून से सनी मिली। मंदिर सुनसान इलाके में होने के चलते काफी देर तक शव वहीं, पड़ा रहा, जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में दो भाई हैं। छात्र, बड़ा भाई अमित रजक और मां के साथ रहता था। पिता रामबाबू रजक का निधन पहले ही हो चुका है। पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए CCTV कैमरे खंगाल रही है। मृतक के परिजनों ने किसी से भी अनबन की बात से मना किया है, न ही किसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छात्र के लेनदेन या अफेयर के एंगल से भी जांच कर रही है। उसके मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई जा रही हैं।