फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Pregnant woman kidnapped after being shot and left in forest; boyfriend angry over breaking up relationship

Gwalior News: गोलियां बरसाकर किडनैप की गई गर्भवती महिला को जंगल में छोड़ा, रिश्ता तोड़ने से नाराज था बदमाश

Fri, 10 Oct 2025 11:12 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 11:12 AM IST
सार

ग्वालियर के गुर्जा गांव से अपहृत गर्भवती रीना गुर्जर को पुलिस ने लंका पहाड़ के जंगल से सुरक्षित बरामद किया। आरोपी योगेंद्र गुर्जर रिश्ते टूटने से नाराज था और 20 साथियों के साथ हथियारबंद होकर अपहरण कर ले गया था। पुलिस की घेराबंदी के डर से बदमाश रीना को छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन
Pregnant woman kidnapped after being shot and left in forest; boyfriend angry over breaking up relationship
सीएसपी धर्मवीर सिंह महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे

विस्तार

ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर गुर्जा गांव से अपहरण कर ले जाई गई रीना उर्फ अंजू गुर्जर को गुरुवार देर रात को बरामद कर लिया गया। बदमाश उसे लंका के पहाड़ के जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला यहां जंगल में अकेली बैठी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू किया। महिला को इलाज और जांच के लिए कमला राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात को आरोपी योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी करीब 20 साथियों के साथ हथियार लेकर गुर्जा गांव पहुंचा। यहां एक घर में धावा बोल दिया। कुछ लोग घर के अंदर घुसे, बाकी साथी बाहर फायरिंग करते रहे। घरवालों से मारपीट की, फिर गर्भवती महिला रीना का अपहरण कर ले गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंजेक्शन लगाने के बाद चार साल के बच्चे की मौत, परिजनों का डॉक्टर-लैब संचालक पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ता तोड़ने से था नाराज
तिघरा पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के तिलौंदा के रहने वाले योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी की शादी रीना उर्फ अंजू से तय हुई थी, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण रीना के परिजन ने रिश्ता तोड़ दिया था। रीना की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर से करीब डेढ़ साल पहले कर दी गई थी। रिश्ता टूटने और रीना की कहीं और शादी होने पर योगी ने बदला लेने की ठान ली। उसने धमकी दी थी कि वह गिर्राज की हत्या कर रीना से शादी करेगा। पुलिस पूछताछ में रीना गुर्जर ने बताया है कि बदमाश योगी गुर्जर और उसके साथी उसे अपहरण करने के बाद मुरैना ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। इसलिए वह डर के कारण उसे लंका पहाड़ के जंगलों में छोड़कर अपने साथियों के साथ भाग निकला।

दो साल पुरानी निकली अधूरी प्रेम कहानी
20 से ज्यादा हथियारबंद साथियों के साथ मिलकर गर्भवती रीना का अपहरण करने वाले मुरैना के मोस्टवांटेड बदमाश योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर की कहानी दो साल पहले शुरू हुई थी। शादी से पहले रीना 2023 में मुरैना में अपने चचेरे चाचा राम सहाय गुर्जर के घर पर बीएड का एग्जाम देने के लिए रह रही थी, तभी उसकी मुलाकात योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर से हुई थी। योगी को रीना एक ही नजर में भा गई थी और वह उससे प्यार करने लगा था। दोनों की नजदीकियां बढ़ती उससे पहले ही रीना के पिता देवेंद्र गुर्जर को इस बात की जानकारी लग गई थी। इसलिए उन्होंने रीना की सगाई गुर्जा गांव निवासी गिर्राज गुर्जर से तय कर दी थी। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बदमाश योगी गुर्जर और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed