फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Politics AAP workers pasted posters on Jyotiraditya Scindia palace in Gwalior

Politics: ग्वालियर में आप कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के महल पर चिपकाए पोस्टर, 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के लगे नारे

Thu, 30 Mar 2023 11:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 11:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश भर में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' कैंपेन शुरू किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्वालियर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग की गई।

विज्ञापन
Politics AAP workers pasted posters on Jyotiraditya Scindia palace in Gwalior
आप कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के महल पर चिपकाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में आप कार्यकर्ताओं के एक दस्ते ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शाही महल जयविलास पैलेस के गेट पर पहुंचकर पोस्टर चिपकाए और मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे लगाए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आह्वान पर फूलबाग गेट पर इकट्ठे हुए और सभी अपने हाथों में मोदी हटाओ देश बचाओ नारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे और यही नारा लगा रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच युवा कार्यकर्ताओं का एक जत्था, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। जयविलास पैलेस के मुख्य दरवाजे पर पहुंच गया। हालांकि, गेट बंद होने के कारण वे अंदर तो नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने गेट पर ही मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर चिपका दिए। इस दौरान पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता और आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




आप नेत्री ने दोहराई केजरीवाल की बात...
फूलबाग पर चल रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सभी अपने हाथों में मोदी हटाओ देश बचाओ की तख्तियां लिए हुए थे। इस मौके पर आप की प्रदेश पदाधिकारी रुचि गुप्ता ने कहा, केजरीवाल ने साफ कहा है कि दुर्भाग्य से हमारे देश के प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए वह आप द्वारा किए गए शिक्षा में सुधार की योजनाओं को पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पंजाब जैसे राज्यों में शिक्षा के स्तर में प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सुधार किया है और यह सब मनीष सिसौदिया के नेतृत्व में हुआ तो मोदी सरकार ने मनीष सिसौदिया के खिलाफ ही गलत कार्रवाई कर दी और उन्हें जेल भेज दिया। यह विडंबना ही है कि सिसोदिया जेल में हैं, जबकि देश के हजारों करोड़ों रुपये को डकारने वाले गौतम अडानी के साथ नरेंद्र मोदी प्लेन में घूम रहे हैं।




मोदी के रहते देश का भला नही हो सकता...
आम आदमी पार्टी की मांग है कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पद से हटाया नहीं जाएगा, तब तक देश का भला नहीं हो सकता, जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी को हटाने मोदी हटाओ देश बचाओ कैंपेन शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed