फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   On the occasion of Rakshabandhan festival, police handed over 404 mobile phones to people in Gwalior

Gwalior News: रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस का शानदार उपहार, ब्रांडेड कंपनी के 404 मोबाइल लोगों के हाथों में सौंपे

Sun, 18 Aug 2024 08:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Aug 2024 08:21 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर वासियों को शानदार उपहार दिया है। पुलिस ने गुम और चोरी हुए ब्रांडेड कंपनी के 86 लाख रुपए कीमत के 404 मोबाइल खोज निकाले है। पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल के असली मालिकों को आज पुलिस ने ये मोबाइल सौंपे हैं।

विज्ञापन
On the occasion of Rakshabandhan festival, police handed over 404 mobile phones to people in Gwalior
मोबाइल सौंपे गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की साइबर विंग द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर विभिन्न कम्पनियों के 404 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया है। साइबर सेल की टीम ने माह जून-जुलाई 2024 में लगभग 85 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 404 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व साइबर सेल की टीम द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


सभी मोबाइलों को ग्वालियर, मुरैना, गुना, भिण्ड, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, दिल्ली, सूरत, जयपुर, बरेली, आगरा, आदि स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया गया है, जिनके मोबाइल गुम हुये थे, उनमें गृहणी, विद्यार्थी, एनजीओ कर्मचारी, सब्जी बेचने वाला, व्यापारी, ड्राइवर, मजदूर, शिक्षक आदि मोबाइल धारक थे।
विज्ञापन


भाई-बहन के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल की टीम का धन्यवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने साइबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed