{"_id":"675ad6546db1924a6e0a0c63","slug":"nursing-students-in-gwalior-are-giving-practical-exams-at-a-dhaba-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब व्यवस्था है: ग्वालियर चंबल अंचल में नकल माफिया हावी, नर्सिंग छात्र ढाबे पर दे रहे हैं प्रैक्टिकल एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब व्यवस्था है: ग्वालियर चंबल अंचल में नकल माफिया हावी, नर्सिंग छात्र ढाबे पर दे रहे हैं प्रैक्टिकल एग्जाम
Thu, 12 Dec 2024 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:55 PM IST
सार
Gwalior: अक्सर लोग ढाबे पर गरमा गरम और देसी लजीज खाने का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब ढाबों पर खाने की जगह नकल की सामग्री परोसी जा रही है और युवाओं के भविष्य में जहर घोला जा रहा है…आइये जानते है पूरा मामला
विज्ञापन
नर्सिंग छात्र ढाबे पर दे रहे हैं प्रैक्टिकल एग्जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर चंबल अंचल में नर्सिंग परीक्षा और कॉलेज में होने वाली पढ़ाई पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं, क्योंकि नर्सिंग माफिया हमेशा से ही अंचल में सक्रिय रहे हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों को खुली चुनौती देते हैं। हालत यह हो चुकी है कि अभी तक कॉलेज के अंदर नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल की तस्वीरे सामने आती रही है, लेकिन अब तो ग्वालियर में नर्सिंग माफिया खुलेआम हाईवे किनारे ढाबों पर नकल करा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर के मुरैना रोड हाईवे पर बने एक ढाबे के बाहर GNM सेकंड और थर्ड ईयर के छात्र प्रॉपर एप्रिन पहनकर एग्जाम देते हुए वीडियो में कैद हुए हैं यह एग्जाम प्रैक्टिकल का है, लेकिन छात्र पास में रखी हुई कॉपी की मदद से बेधड़क नकल कर रहे है। नकल माफिया की इस करतूत को नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर ने उस वक्त पकड़ा, जब वह मुरैना से ग्वालियर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि ग्वालियर चंबल अंचल के साथ प्रदेश भर में नर्सिंग शिक्षा पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है, जो जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की मदद से प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में जहर घोल रहे हैं और मोटा मुनाफा कमाकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य खत्म कर रहे हैं। उपेंद्र सिंह गुर्जर ने ऐलान किया है कि वह दो दिन बाद भोपाल में नर्सिंग छात्रों के साथ बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर नकल माफिया पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
