फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   New details have emerged about the Gwalior kissing car incident news in hindi

गजब है: ग्वालियर की किसिंग कार का नया राज खुला, एक नहीं तीन लड़कियों ने किया था ये काम; लड़के ने क्या बोला?

Tue, 25 Aug 2026 05:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ पर नया खुलासा हुआ है। आदित्य सिकरवार ने बताया कि कार को एक नहीं, बल्कि तीन फ्रेंड्स ने मिलकर करीब 3,400 किस के निशानों से सजाया था। वीडियो को 55 लाख व्यूज मिले, जबकि पुलिस ने 5,500 रुपये का चालान काटा।

विज्ञापन
New details have emerged about the Gwalior kissing car incident news in hindi
इसी कार को किए गए थे किस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ती एक ऐसी कार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसे देखकर हर किसी की नजर ठहर गई। सफेद कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से हजारों किस के निशान बनाए गए थे। कार का वीडियो वायरल हुआ तो इसे लाखों व्यूज मिले। वहीं, पुलिस ने भी कार का 5 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया।

विज्ञापन

अब इस ‘किसिंग कार’ की कहानी में नया ट्विस्ट सामने आया है। अभी तक चर्चा थी कि आदित्य सिकरवार की एक महिला दोस्त ने कार पर किस करके उसे सजाया था। हालांकि, खुद आदित्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कार को एक नहीं, बल्कि तीन फ्रेंड्स ने मिलकर किस के निशानों से सजाया था।

विज्ञापन


वही ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। सफेद कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस के निशान बनाए गए थे। दावा है कि कार पर करीब 3,400 किस के निशान लगाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा और जमकर शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोहन कैबिनेट के फैसले: सिवनी-बालाघाट फोरलेन को मंजूरी, मंत्री शाह को लेकर नहीं आया प्रस्ताव

आदित्य सिकरवार ने सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए अपनी कार को इस अनोखे अंदाज में सजाया था। कार पर किस के निशान देखकर लोग हैरान हुए और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते वीडियो ने करीब 55 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, इस पूरी कहानी में अब नया खुलासा हुआ है। अभी तक यही माना जा रहा था कि आदित्य की एक महिला दोस्त ने कार को किस करके सजाया था। लेकिन बातचीत में आदित्य ने बताया कि कार को सजाने में एक नहीं, बल्कि तीन फ्रेंड्स शामिल थीं।

यानी वायरल हुई इस ‘किसिंग कार’ के पीछे सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं, बल्कि तीन दोस्तों का आइडिया था। कार को अलग अंदाज में सजाने और सोशल मीडिया पर वायरल कराने के लिए तीनों ने मिलकर उस पर लिपस्टिक के किस के निशान बनाए। आदित्य के मुताबिक, पूरा मामला सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए किया गया था। 

वायरल वीडियो ने आदित्य को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा दिलाई, लेकिन पुलिस की नजर भी इस कार पर पड़ गई। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार 500 रुपये का चालान काटा। यानी सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश में कार ने खूब व्यूज तो बटोरे, लेकिन इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी। अब ‘किसिंग कार’ से जुड़ा यह नया खुलासा सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में तैयार की गई यह कार ग्वालियर में चर्चा का अनोखा उदाहरण बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed