फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP: Uproar of 'Maharani' of UP in Scindia's palace, clashed with women security personnel who came to visit

MP News: सिंधिया के महल में उत्तर प्रदेश की 'महारानी' का हंगामा, घूमने आई महिला सुरक्षाकर्मियों से भिड़ी

Wed, 17 Aug 2022 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 05:05 PM IST
सार

एक महिला बिना टिकट महल में जाने की कोशिश कर रही थी, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया तो वो खुद को उत्तर प्रदेश की महारानी बताते हुए हंगामा करने लगी। आरोप है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों को गालियां दीं और झूमाझटकी की।

विज्ञापन
MP: Uproar of 'Maharani' of UP in Scindia's palace, clashed with women security personnel who came to visit
ग्वालियर का जय विलास पैलेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया घराने के महल जय विलास पैलेस में एक महिला ने हंगामा कर दिया। दरअसल महिला बिना टिकट महल में जाने की कोशिश कर रही थी, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया तो वो खुद को उत्तर प्रदेश की महारानी बताते हुए हंगामा करने लगी। आरोप है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों को गालियां दीं और झूमाझटकी की। मामला पुलिस तक पहुंचा और मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस को देखने कई लोग आते हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव जय विलास पैलेस को घूमने के लिए आई थी। महिला से जब  सुरक्षाकर्मियों ने टिकट की बात पूछी तो वो भड़क गई। खुद को उत्तर प्रदेश की महारानी बताते हुए हंगामा किया और अंदर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी तो और नाराज हो गई, गाली-गलौड पर उतर आई। आरोप है कि महिला ने कर्मचारियों को नोचा और दांतों से काट लिया। 
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना  दी गई। पुलिस ने महल से महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसस पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed