फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News young man was kidnapped and got his feet licked In Gwalior

MP News: फिर शर्मसार मध्यप्रदेश...ग्वालियर में युवक का अपहरण कर तलवे चटवाए

Fri, 07 Jul 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश में सीधी पेशाब कांड का मामला शांत ही नहीं हुआ की एक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आ गया। दरअसल, ग्वालियर जिले में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई और तलवे चटवाए गए।

विज्ञापन
MP News young man was kidnapped and got his feet licked In Gwalior
युवक का अपहरण कर तलवे चटवाए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में सीधी पेशाब कांड के बाद एक और वायरल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बदमाशों के द्वारा एक युवक का अपहरण कर कार में मारपीट की जा रही है और तलवे चटवाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है, आरोपी डबरा तहसील के रहने वाले हैं और युवक भी उसी इलाके का रहने वाला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है, युवक और आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें, ग्वालियर में स्थित डबरा तहसील के रहने वाले आरोपी एक युवक का अपहरण कर ले जा रहे हैं। चलती कार में आरोपी आपने आपको गुर्जर बता रहे हैं और जिस युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं, वह मुस्लिम समुदाय से है। आरोपी युवक के साथ चप्पलों से जमकर मारपीट कर रहे हैं, साथ ही तलवे चटवा रहे हैं। इस दौरान गाड़ी में पीछे बैठा एक युवक वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी और युवक के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। यह सभी डबरा के रहने वाले हैं। जानकारी यह लगी है कि इन आरोपियों ने युवक को कलेक्ट्रेट बुलाया था और जब युवक कलेक्ट्रेट पर इन आरोपियों से मिलने के लिए पहुंचा तो उन्होंने अपहरण कर कार में ले जाकर जमकर मारपीट की और तलवे चटवाए। मामले को लेकर डबरा एएसएपी जयराज कुबेर का कहना है, अभी यह वीडियो उनके पास आया है। वीडियो में दिख रहे युवक और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed