{"_id":"666d6548025d95aacb00c5ce","slug":"mp-news-tt-jumped-from-bogie-of-moving-train-at-gwalior-station-both-legs-cut-off-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन की बोगी से उछला टीटी, पहियों के नीचे आने से दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर स्टेशन पर चलती ट्रेन की बोगी से उछला टीटी, पहियों के नीचे आने से दोनों पैर कटे
Sat, 15 Jun 2024 03:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:26 PM IST
सार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की बोगी से एक टीटी उछल कर गिर गया। ट्रेन के पहियों के नीचे आने से टीटी के दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
टीटी के पैर कटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म से गुजर रही नॉन-स्टॉप कन्या कुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगी से एक टीटी उछलकर नीचे गिर गया। यात्रियो ने इसकी सूचना जीआरपी और रेलवे अफसरों को दी। उन्होंने घायल को निकाला, तब तक उसके दोनों पांव कट चुके थे। घायल की शिनाख्त टीटी रमेश कुमार के नाम से हुई है।
विज्ञापन
घटना सुबह लगभग नौ से दस बजे के बीच की है। बताया गया कि कन्याकुमारी नामक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ग्वालियर में स्टॉपेज नहीं है। यह ट्रेन यहां से थ्रू निकल रही थी। सिग्नल भी था कि अचानक प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने देखा कि तेज गति से जा रही इस यात्री गाड़ी की बोगी से एक व्यक्ति हवा में उछलते हुए नीचे गिरा और उसके पैरों वाला धड़ गाड़ी के पहियों के नीचे आ गया। यह खौफनाक मंजर देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पाकर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अफसर और कर्मचारी तत्काल दौड़े। लेकिन तब तक युवक के दोनों पैर कट चुके थे।
विज्ञापन
बताया गया कि घायल हुआ व्यक्ति रेलवे का ही टीटी है, जिसका नाम रमेश कुमार बताया जा रहा है। घायल बेहोशी की हालत में है। इसलिए ज्यादा डिटेल नहीं मिल सकी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। अभी हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है कि टीटी पैर फिसलने से गिरा या किसी ने धक्का दिया, जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन
