फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Traffic jawan in Gwalior did such work which everyone is saluting

MP News: ग्वालियर में ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, जो हर कोई कर रहा है सलाम…ड्यूटी छोड़कर की मदद

Sun, 11 Dec 2022 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक जवान का वायरल होता वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो शहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ आरक्षक बृजेश तोमर का है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान रेलवे पुल पर एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल में धक्का मारकर और उसे पुल पार कराने में मदद करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
MP News Traffic jawan in Gwalior did such work which everyone is saluting
ड्यूटी छोड़कर की मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में दिव्यांग की ट्राई साइकिल को पुल पर धक्का मारकर चढ़ाते हुए बृजेश का वहां से गुजर रहे किसी कार सवार ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो भी ये वीडियो देख रहा है हर कोई आरक्षक की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को देख ट्रैफिक विभाग के DSP नरेश बाबू अन्नौटिया अपने अन्य कर्मचारी के साथ फूलबाग चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर की पीठ थपथपाकर उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर शहर के रेलवे स्टेशन के पास चौराहे पर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ आरक्षक बृजेश तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान रेलवे पुल पर दिव्यांग व्यक्ति की ट्राई साइकल में धक्का मारकर चढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक कार चालक ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आरक्षक का वीडियो वायरल होते ही उसके पहचान वाले रिश्तेदार और अधिकारी उसकी प्रशंसा करते नजर आए। उसी को लेकर ट्रैफिक विभाग के DSP नरेश बाबू अन्नौटिया द्वारा अपने अन्य कर्मचारी के साथ फूलबाग चौराहे पर जा पहुंचे और अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर पीठ थपथपाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपने सहकर्मी का हौसला आफजाई करते हुए उन्हें माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षक ने लोगों से की मदद करने की अपील...
वहीं, ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर का कहना है कि मैं तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था। मैंने उस दिव्यांग को धक्का लगाने के लिए कई लोगों से कहा था। लेकिन जब कोई भी तैयार नहीं हुआ तो मैंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए उस दिव्यांग की ट्राई साइकिल को धक्का मारकर पुल पर चढ़ा दिया था। लेकिन मेरा वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मुझे जब मेरे जान पहचान वालों ने फोन लगाकर बधाई दी तो मुझे इस बात का पता चला है। अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है, मैं उनको दिल से धन्यवाद देता हूं और जनता से भी अपील करता हूं कि वह भी इसी तरह मानवता का धर्म निभाते हुए ऐसे लोगों की सेवा करें, जो लोग आशावान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed