{"_id":"6680fff4933891afdc01e80b","slug":"mp-news-tigress-durga-gave-birth-to-three-cubs-in-gwalior-zoo-gandhi-prani-udyan-one-white-in-color-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर के चिड़ियाघर से आई खुशखबरी, बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया, एक 'गोरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर के चिड़ियाघर से आई खुशखबरी, बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया, एक 'गोरा'
Sun, 30 Jun 2024 12:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:45 PM IST
सार
Gwalior Zoo Gandhi Prani Udyan: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों की किलकारी गूंजी है। बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से एक सफेद रंग का है। दुर्गा दूसरी बार मां बनी है।
विज्ञापन
बाघिन दुर्गा के साथ तीन शावक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान) से खुशखबरी आई है। यहां एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से एक सफेद रंग का है। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को बाघिन दुर्गाने शुक्रवार-शनिवार की रात गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
अब नौ गई संख्या
उपेन्द्र यादव ने बताया कि नए तीन शावकों के साथ ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में बाघों की संख्या नौ हो गई है। चिड़ियाघर में छह वयस्क बाघ हैं, इनमें से चार नर और दो मादा बाघ हैं।
विज्ञापन
दुर्गा का जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान में हुआ था
बता दें कि बाघिन दुर्गा का जन्म भी इसी गांधी प्राणी उद्यान में साल 2018 में हुआ था। पिछले साल दुर्गा ने होली के त्योहार पर दो शावकों को जन्म दिया था। यह दोनों शावक काली और पीली धारी के थे। इस बार दुर्गा ने सफेद रंग के शावक को भी जन्म दिया है।
