फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Sarpanch shot dead in broad daylight in Gwalior, attack happened out of rivalry

MP News: ग्वालियर में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हुआ हमला, मौके से मिले 8-10 गोली के खोल

Mon, 09 Oct 2023 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 06:44 PM IST
सार

ग्वालियर के बनेरी पंचायत के सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमला पुरानी रंजिश में हुआ है। हमले के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Sarpanch shot dead in broad daylight in Gwalior, attack happened out of rivalry
बनेरी सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए। मृतक ग्वालियर के ही बनेरी पंचायत का सरपंच बताया गया है और इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके की है। युवक अपनी कार के पास खड़ा था, तभी हमलावर आए और फायरिंग कर दी। युवक को सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से पूरा इलाका दहशत में है और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर 8 से 10 चले हुए कारतूस भी बरामद हुए हैं। स्थानीय निवासी राजू सेंगर ने बताया कि वे अपने निवास पर थे तभी अचानक से उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जब तक वे निकलकर बाहर आए तब तक गोली चलने की आवाज बंद हो चुकी थीं और हमलावर भी भाग चुके थे। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक कार के पास युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर मोहल्ले के अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक की पहचान विक्रम रावत के रूप में हुई, जो कि बनेरी पंचायत का सरपंच है और यहां अपने किसी केस के सिलसिले में यहां निवास करने वाले एडवोकेट प्रशांत शर्मा के यहां आया हुआ था। 
विज्ञापन


ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि यहां विक्रम रावत जो कि थाना आरोन के बनेरी पंचायत के सरपंच हैं और यहां किसी वकील से मिलने आए थे। उनकी एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों और तीन अन्य लोगों ने गोली मार कर हत्या की है। मृतक का अपने ही गांव के लोगों से कोई पुराना विवाद चल रहा है और उसमें उनकी पेशी भी होनी थी, पुलिस द्वारा फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed