फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Neighbor raped a Dalit who was sleeping in the house, threatened to kill her son

MP News: घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बेटे की हत्या की धमकी देकर डराया

Thu, 23 Nov 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

ग्वालियर में पड़ोसी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Neighbor raped a Dalit who was sleeping in the house, threatened to kill her son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्वालियर में एक दलित महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश महिला के घर में घुस गया और उसने महिला के इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी देकर डराया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना शहर के ग्वालियर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरानी छावनी थाना इलाके में स्थित ग्राम बरौआ की है। पुलिस के अनुसार गांव की रहने वाली 32 साल की दलित महिला ने थाने में पहुंचकर बताया कि चार साल पहले उसके पति लापता हो गए थे तभी से वह अपने ससुरालजनों के साथ उसी घर के एक हिस्से में अलग अपने बच्चे के साथ रहती है। बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ घर की ऊपर मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गई। रात्रि लगभग 12 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला पूरन किरार छत के रास्ते से उसके कमरे में पहुंच गया। उसने मुंह दबा लिया और बेटे की हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर उसके जेठ ऊपर आए और उन्होंने आरोपी को दबोचने की कोशिश भी की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला। पीड़िता ससुरालीजनों के साथ थाने पहुंची और वहां केस दर्ज कराया। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर रेप, जान से मारने की धमकी देने और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अनेक जगह दबिश भी दी गई, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed