{"_id":"64a2fda12dd1e5c36200bfb5","slug":"mp-news-khargone-collector-s-wife-robbed-in-gwalior-miscreants-snatch-gold-chain-during-morning-walk-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन कलेक्टर की पत्नी से ग्वालियर में लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन कलेक्टर की पत्नी से ग्वालियर में लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने झपटी सोने की चेन
Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
सार
खरगोन जिले में पदस्थ शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह के साथ चेन लूट की घटना हो गई। सुबह-सुबह बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपट ले गए।
विज्ञापन
खरगोन कलेक्टर की पत्नी से ग्वालियर में चेन लूट हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खरगोन जिले में पदस्थ कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी के साथ ग्वालियर में चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज की गई। पुलिस ने भी तीन टीमें गठित कर दी हैं।
बता दें वर्तमान में खरगोन जिले में पदस्थ शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह शहर के पॉश इलाकों में स्थित बिल्डर हिल्स में रहती हैं। वह रोज की तरह लगभग 6:45 बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं तो कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास दो बाइक सवार बदमाश रुके। एक बदमाश बाइक से उतर कर पैदल चलने लगा। इस बात की जानकारी कलेक्टर की पत्नी को बिल्कुल ही नहीं लगी और जब पास आ गया तो उस बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली और भागते हुए वह बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।
यह घटना रविवार की बताई जा रही है। इसकी शिकायत सोमवार को की गई है। कलेक्टर की पत्नी पुष्पा सिंह ने पुलिस को बताया है कि जब बदमाश उनकी चेन छीनकर भाग रहे थे तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक मौके से यह दोनों बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घर आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सबसे पहले अपनी पति कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को दी। उसके बाद आज उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं और उसके अलावा आसपास के सभी सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है।