फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Kamalnayan Das targets Sonia-Rahul Gandhi

MP News: ग्वालियर में अयोध्या के संत कमलनयन दास बोले- राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी को देश से कोई मतलब नहीं

Wed, 07 Sep 2022 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

अयोध्या के संत कमलनयन दास जी महाराज ग्वालियर में थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये राष्ट्र विरोधी लोग हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जन्म भी भारत में नहीं हुआ। इन लोगों को देश से कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
MP News: Kamalnayan Das targets Sonia-Rahul Gandhi
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अयोध्या के संत कमलनयन दास जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अयोध्या के संत कमलनयन दास जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये सब निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है। ये लोग स्वार्थी हैं। साथ ही महाराज ने राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। 
विज्ञापन


बता दें कि अयोध्या के संत कमलनयन दास जी महाराज ग्वालियर में थे। संत कमलनयन दास जी महाराज मणिराम छावनी अयोध्या राम जन्मभूमि के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपालदास के उतराधिकारी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये राष्ट्र विरोधी लोग हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जन्म भी भारत में नहीं हुआ। इन लोगों को देश से कोई मतलब नहीं है। इनको देश से कुछ लेना-देना नहीं है। ये सब ईसाई हैं। 
विज्ञापन


महाराज ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि ये बिल्कुल ग़लत हैं, स्वार्थी हैं, और स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने काशी मामले में भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि काशी की क्या तैयारी करना, हिंदू तो अब जाग्रत हुआ है। पहला तो हमारी यह तैयारी है कि हम राष्ट्र की रक्षा करें, राष्ट्र अखंड हो। नहीं यह विषमता और भी बढ़ जाएगी, और उसका परिणाम घातक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कमलनयन दास जी ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा राष्ट्र है। राष्ट्र है तो हम हैं, हमारी अस्मिता है, हमारे मठ मंदिर हैं। हमारा सब कुछ है, राष्ट्र नहीं तो कुछ भी नहीं है। राष्ट्र की रक्षा के लिए हमें अब समान नागरिक संहिता चाहिए, तभी जनसंख्या पर नियंत्रण हो सकता है। इसके पहले विधर्मियों ने हिन्दुओं और राष्ट्र के साथ विश्वासघात करके धारा 30 लगाई थी। उसमें लिखा है, कुरान और बाइबिल पढ़कर व्यक्ति IAS की परीक्षा दे सकता है। लेकिन आप अपने विद्यालयों में गीता और रामायण पढ़ाएंगे तो आपकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। धारा 30 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने लिख दिया था हिन्दुओं के मठ मंदिरों में रिसीवर होगा। 

महाराज ने कहा कि प्राय: दक्षिण भारत के जितने भी मंदिर हैं सब राजाओं के बनाए हैं, और राजाओं ने अपना सारा धन मंदिरों में ही रखा, लेकिन मंदिरों में रिसीवर नियुक्त कर दिया गया, जिसका सारा पैसा सरकारी कोष में जाएगा। आपके संविधान में लिखा हुआ है कि मठ - मंदिरों का 60% पैसा ईसाई मिशनरियों को दिया जाएगा, और 40% पैसा मदरसों और मौलवियों को दिया जाएगा। ये हिन्दुओं के साथ ही नहीं राष्ट्र के साथ भी बहुत बड़ा कुठाराघात किया गया है। ये राष्ट्रद्रोहियों ने ऐसा किया। समय आ चुका है राष्ट्र की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। 


महाराज ने कहा कि धारा 30 हटाकर समान नागरिक संहिता लागू की जाए, जिससे सभी प्रकार से राष्ट्र की रक्षा हो। महाराज ने कहा है कि हमारी इस बारे में सरकार से बात हो रही है। सरकार और सबका जनसंख्या नियंत्रण के लिए कर्तव्य होता है। मोदी जी का लक्ष्य ही है राष्ट्र की रक्षा करना है। धारा 30 हटाने के लिए मोदी जी बिल्कुल प्रयास करेंगे निश्चित है। हमारी चर्चा बराबर चलती रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed