फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News ED Raids House Of Former Sub registrar Partner of brother in Law of RTO Constable Saurabh Sharma

MP News: पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ के जीजा के पार्टनर के घर 19 घंटे चली रेड, आधी रात में 'बक्से' भरकर निकली ED

Sat, 18 Jan 2025 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Jan 2025 02:58 PM IST
सार

ED Raid In Gwalior: ईडी की टीम ने ग्वालियर में पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के ठिकानों पर छापा मारा। अरोरा के तार आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े होना बताया जा रहा है। सौरभ के जीजा विनय से केके अरोरा के व्यापारिक संबंध भी हैं।

विज्ञापन
MP News ED Raids House Of Former Sub registrar Partner of brother in Law of RTO Constable Saurabh Sharma
रिटायर्ड सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर ईडी का छापा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पुलिस और जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर है। एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हैं। इधर, शुक्रवार सुबह ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने फरार चल रहे सौरभ शर्मा के मामले में उसके जीजा विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर रिटायर्ड सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर छापा मारा। सुबह पांच बजे शुरू हुई ईडी की यह कार्रवाई देर रात 12 बजे तक जारी रही। हालांकि, टीम को पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा घर पर नहीं मिला। ऐसे में उसके आलीशान घर में रहने वाले किराएदारों से अफसरों ने घंटों तक सवाल जवाब किए हैं।

विज्ञापन


कार्रवाई पूरी होने से करीब एक घंटे पहले 11 बजे ईडी ने केके अरोरा के घर सुनार को बुलाया। साथ ही दस्तावेज जब्त कर रखने के लिए बॉक्स भी मंगाए। सुनार को बुलाने का साफ संकेत यही है कि ईडी को रेड में बड़ी मात्रा में सोना और चांदी मिला है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। ईडी की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को ईडी की टीम ने ग्वालियर में पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा के ठिकानों पर छापा मारा। केके अरोरा के तार आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े होना बताया जा रहा है। साथ ही सौरभ के जीजा विनय से केके अरोरा के व्यापारिक संबंध भी हैं। कार्रवाई के दौरान बॉक्स और सुनार को बुलाने के कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केके अरोरा के घर पर काफी मात्रा में सोना-चांदी मिला है। जिसे जब्त करने और उसका वजन करने के लिए सुनार को बुलाया गया है। साथ ही जो बॉक्स मंगाए गए थे, उनमें सोना और जब्त किए दस्तावेज रखकर टीम अपने साथ ले गई है। जब्त किए गए दस्तावेज प्रॉपर्टी या रुपयों के लेन देन से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, अब तक ईडी की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किराएदारों से घंटों चली पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि छापामार कार्रवाई के दौरान पूर्व सीनियर सब रजिस्ट्रार केके अरोरा ईडी की टीम को घर नहीं मिला तो वहां रहे किराएदारों से घंटों तक पूछताछ की गई। ईडी के अफसरों ने किराएदारों से पूछा है कि सौरभ शर्मा और विनय यहां कितना आते-जाते थे। क्या हाल ही में पूर्व केके अरोरा ने कोई प्रॉपर्टी खरीदी है। केके अरोरा कहां गायब है और कब से गायब है।


करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा
दरअसल, बीते दिनों लोकायुक्त पुलिस के छापे में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। साथ ही भोपाल में खड़ी लावारिस कार से 52 किलो सोना और 234 किलो चांदी भी मिली थी। लोकायुक्त पुलिस की ओर से यह कार्रवाई 18 और 19 दिसंबर 2024 को की गई थी। इसके बाद से सौरभ शर्मा के करीबियों और कोरोबारी पार्टनर पर शिकंजा कसा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed