फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News CM Mohan Yadav reached Gwalior expressed condolences on death of Pradyuman Singh Tomar elder brother

MP News: ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव, प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई के निधन पर जताया शोक

Tue, 17 Dec 2024 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के घर पहुंचे। तोमर के बड़े भाई के निधन पर मोहन यादव ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन
MP News CM Mohan Yadav reached Gwalior expressed condolences on death of Pradyuman Singh Tomar elder brother
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। वे ग्वालियर के एयरपोर्ट से सीधे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे। जहां उनके प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि दी है। करीब 15 मिनट तक वह प्रद्युमन सिंह तोमर के यहां पर रुके।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन ने कहा, दिवंगत देवेंद्र सिंह तोमर को वे श्रद्धांजलि देने के लिए आएं थे। भगवान महाकाल के चरणों में उन्हें स्थान दें। देवेंद्र सिंह तोमर एक अच्छे राजनीतिक थे।आपको बता दें कि प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर का निधन नौ दिसंबर को हुआ था।इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगात को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना को लेकर कहा, इस लिंक परियोजना का आदरणीय स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने सपना देखा था, लेकिन विरोधियों ने ये होने नहीं दिया।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने सपना साकार कर दिया और हर घर में पानी किसानों को उनकी फसल के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश इकलौता राज्य बना, जिसमें दो नदी जोड़ों अभियान में हिस्सा लिया है। ऐसे मध्यप्रदेश के 11 जिले जिसमें सबसे बड़ा लाभ ग्वालियर चंबल अंचल को होने वाला है।25 दिसंबर अटल जी की जयंती पर फिर पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में आने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed