{"_id":"631cb79a378de155646acea0","slug":"mp-news-a-heated-argument-between-imarti-devi-and-congress-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इमरती देवी और कांग्रेस विधायक में तीखी बहस, पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इमरती देवी और कांग्रेस विधायक में तीखी बहस, पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर हुए आमने-सामने
Sat, 10 Sep 2022 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:43 PM IST
सार
पार्षदों के खरीद-फरोख्त के आरोप पर पूर्व मंत्री इमरती देवी और कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डबरा के एक गांव में आमनेे-सामने हुए इमरती देवी और कांग्रेस विधायक सुरेश राजे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव भले निपट गए हों, लेकिन उसके मुद्दे अब भी गर्माए हुए हैं। ऐसा ही एक मामला डबरा में सामने आया है। पार्षदों के खरीद-फरोख्त के आरोप पर पूर्व मंत्री इमरती देवी और कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों डबरा के सहराई गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित होने का मामला सामने आया था। इसके बाद सहराई गांव में भीड़ जमा होना शुरू हो गई। भीम आर्मी भी मौके पर पहुंच गई थी। डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। इधर सिंधिया समर्थक व पूर्व मंत्री इमरती देवी भी आ गईं।
दोनों आमने-सामने हुए तो नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। विधायक सुरेश राजे ने कहा कि तुमने पार्षद खरीदे हैं। इस पर इमरती देवी कहने लगीं तुमने पार्षदों को बेचा है। इसके बाद इमरती बोलीं मैं गई थी न नरोत्तम के पास बेचवे 10 पार्षद। इस पर विधायक सुरेश राजे भड़क गए और चिल्लाने लगे यह आरोप कैसे लगाया। मैंने कब बेचे पार्षद, किसको बेचे नाम बताओ। मेरे पार्षद किसने खरीदे यह बताओ। दोनों नेताओं के बीच इस तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।