फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP KP, who accused Scindia of discrimination, was seen sitting in Scindia's car

Politics: ये ही राजनीति है! सिंधिया पर भेदभाव का आरोप लगाने वाले गुना सांसद केपी उनकी ही गाड़ी में बैठे दिखे

Mon, 29 Aug 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 05:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उनकी गाड़ी में सांसद के पी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि बीते कुछ समय से दोनों नेताओं के मनमुटाव की खबरें आ रही थीं। केपी बीजेपी अध्यक्ष नड्डा तक को पत्र लिख चुके थे। 

विज्ञापन
MP KP, who accused Scindia of discrimination, was seen sitting in Scindia's car
सिंधिया की गाड़ी में पीछे बैठे केपी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार में सांसद केपी यादव बैठे नजर आ रहे हैं। एक समय में केपी यादव ने ही सिंधिया पर भेदभाव का आरोप लगाया था। बता दें कि केपी यादव ने ही सिंधिया को सांसद चुनाव में मात दी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उनकी गाड़ी में सांसद के पी यादव भी मौजूद रहे। यह वही सांसद के पी यादव हैं जिन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया था। इसके बाद इन दोनों नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी और मनमुटाव को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।
विज्ञापन


हाल में ही सांसद के पी यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाया था कि सिंधिया के कार्यक्रम और शिलान्यास में उनको नहीं बुलाया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा था। इसके बाद खुद केंद्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मीडिया को सफाई देनी पड़ी थी। इस सारे घटनाक्रम के बाद पहली बार सिंधिया गुना पहुंचे थे, जहां उन्होंने सांसद के पी यादव को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सांसद केपी यादव सिंधिया की गाड़ी में पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इनके साथ बीजेपी के जिला अध्यक्ष और विधायक भी मौजूद हैं। लोगों में चर्चा है कि राजनीति में सब संभव है। जो एक साथ  होते हैं, कब विरोधी बन जाएं और जो विरोधी हों, कब एक साथ हो जाएं कहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed