फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Honor Killing: Father along with nephew killed daughter in Gwalior News In Hindi

MP News: पिता ने भतीजे के साथ मिलकर बेटी के सिर में गोली मारी, 10 मिनट तक लहराया कट्टा-पिस्टल; 18 को थी शादी

Tue, 14 Jan 2025 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Jan 2025 10:52 PM IST
सार

20 साल की तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना शादी तय कर दी गई थी। जिसे लेकर उसने दो दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है।

विज्ञापन
MP Honor Killing: Father along with nephew killed daughter in Gwalior News In Hindi
ग्वालियर में 20 साल की युवती की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 9 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को युवती की शादी होने वाली थी। सूचना मिलने के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा मौके पर पहुंचे। हत्या के आरोपियों में युवती के चचेरे भाई का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। उसकी 20 साल की बेटी तनु की 18 जनवरी को शादी। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि तनु शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना ही शादी तय की गई थी। इसी को लेकर उसका परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी महेश सिंह गुस्से का तेज है उसे बेटी का शादी से मना करना पसंद नहीं था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 9 बजे पिता महेश गुस्से से तमतमाता हुआ घर पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ चुका था। उसका पिता महेश कट्टा और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिंह सिकरवार तत्काल स्पॉट पर पहुंचे, इस दौरान महेश हवा में कट्टा और पिस्टल लहरा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में चचेरा भाई भी शामिल
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि वारदात में युवती का चचेरा भाई राहुल भी शामिल है। आरोपी पिता को पकड़ लिया है, जबकि भाई फरार है। युवती शादी नहीं करना चाहती थी, जिस कारण दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। 


वीडिया जारी कर कही थी यह बात
घटनास्थल पर चर्चा है कि तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गई थी। जिसे लेकर दो दिन पहले उसने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वह कहती नजर आ रही थी कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। फिलहाल यह वीडियो पुलिस को नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed