फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP Election 2023: Complaint in Election Commission against BJP candidate Imarti Devi

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ शिकायत; नामांकन रद्द करने की मांग, पहले भी लगे ये आरोप

Thu, 02 Nov 2023 05:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

MP Election 2023: ग्वालियर की डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पर अपना अपराधिक रिकार्ड छिपाने का आरोप लगा है। भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का नामांकन निरस्त कर अपराधिक केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Complaint in Election Commission against BJP candidate Imarti Devi
इमरती देवी के खिलाफ शिकायत बताते शिकायतकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली इमरती देवी के एक बार मुश्किल में फंस गई हैं। ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी की भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने अपना अपराधिक रिकार्ड छिपाया है, उन पर सात अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन


इमरती देवी के खिलाफ सात मुकदमों में से 6 मुकदमें डबरा सिटी थाने में और एक मुकदमा पिछोर थाने में दर्ज हैं। नामांकन निरस्त कर अपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संकेत साहू ने अपनी शिकायत में कहा है कि इमरती देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी चीनोर रोड डबरा ने जानबूझकर अपराधिक प्रकरण एवं तथ्य छिपाकर फार्म भरने और सुप्रीम कोर्ट के न्याय दृष्टांतों का उल्लंधन किया है। 
विज्ञापन


इमरती देवी पर डबरा शहर के थाने में अपराध क्रं 633 वर्ष 2007 इसमें धारा 353, 186, 427 और 147 हैं। अपराध क्रं 634 धारा 341इव 145, अपराध क्रं 653 धारा 420, 467, 471, 201, 120बी, अपराध क्रं 668 धारा 500, 506, अपराध क्रं 602 धारा 341,147, अपराध क्रं 817 धारा 188 और धारा तीन लोक संपत्ति नुकसान और निवारण विरूपण अधिनियम 1984 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, शिकायत में यह भी बताया गया है कि इमरती देवी ने 2008 के चुनाव में भी नामांकन फार्म में अपराध छिपाए थे और इसके बाद वाले चुनाव में भी यही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक प्रतिनधित्व अधिनियम की धारा 125 ए के तहत शपथ पत्र में तथ्य छिपाकर झूठी जानकारी देना अपराध है। इसके साथ ही रिवाल्वर की कीमत नामांकन पत्र में कम दर्शाने और शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट न उपलब्ध कराने पर भी आपत्ति की गई है। वहीं, डबरा के रिटर्निंग अधिकारी का कहना है भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के संबंध में शिकायत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed